फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rape victime serious FIR laudge against accuesd and his mother

दुष्कर्म के बाद आरोपी ने किशोरी का कराया गर्भपात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
rape victime serious FIR laudge against accuesd and his mother
हसनपुर/सैदनगली। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव में चौदह वर्षीय किशोरी से एक युवक कई माह तक दुष्कर्म करता रहा। उसके गर्भधारण का पता चला तो किशोरी को गर्भपात की दवा खिला दी। किशोरी की हालत खराब हो गई। उसके रक्त स्राव होने लगा। गंभीर हालत में किशोरी को सीएचसी लाया गया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन

बताते हैं कि एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक करीब छह माह से बहला फुसलाकर दुष्कर्म कर रहा था। किशोरी के गर्भवती होने पर इसकी भनक किशोरी के परिजनों को लगी। पीड़िता के पिता ने शुक्रवार शाम को थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की थी। आरोप है कि युवक ने गर्भपात कराने के लिए किशोरी को दवा भी खिला दी थी। शनिवार सुबह को घर पर ही किशोरी की तबीयत खराब हो गई। रक्त स्राव होने लगा। जिसके बाद गर्भपात हो गया। एंबुलेंस की मदद से किशोरी और चार माह के भ्रूण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से किशोरी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आरोप है कि युवक द्वारा लगातार दुष्कर्म किए जाने की जानकारी आरोपी की मां को थी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। बताते हैं कि किशोरी कक्षा सात की छात्रा थी। गांव के ही स्कूल में पढ़ती थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। थानाध्यक्ष मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शिवम और उसकी मां पुष्पा देवी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

भ्रूण का कराया जाएगा डीएनए टेस्ट
हसनपुर। लगातार छह माह तक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने पर गर्भवती हुई किशोरी के भ्रूण का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। बताते हैं कि शनिवार सुबह को किशोरी का गर्भपात हो गया। चार माह के भ्रूूण के साथ किशोरी को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से रेफर किया गया। थानाध्यक्ष मोहित चौधरी का कहना है कि भ्रूण का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed