फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rape victim asked for euthanasia, said- police is not taking any action

Amroha News: दुष्कर्म पीड़िता ने मांगी इच्छा मृत्यु, बोली- पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

Tue, 24 Dec 2024 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 24 Dec 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Rape victim asked for euthanasia, said- police is not taking any action
अमरोहा।
विज्ञापन

प्रेमजाल में फंसाकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक पर कार्रवाई न होने से आहत पीड़िता ने एसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर इच्छा मृत्यु मांगी है। युवती ने पुलिस पर भी हमसाज होने का आरोप लगाया है।
यह मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। गांव निवासी किसान की बेटी को करीब चार साल पहले गांव के ही एक युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया था। शादी करने का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद शादी करने से मुकर गया। युवती का आरोप है कि 24 नवंबर की शाम पांच बजे वह घर से गोबर डालने गई थी, तो वहां पहले से मौजूद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता ने युवक से शादी करने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया।
विज्ञापन

घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने आपबीती बताई। काफी प्रयास करने के बाद भी आरोपी युवक शादी करने को तैयार नहीं है। पीड़िता ने हसनपुर कोतवाली में शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची और शिकायतीपत्र देकर इच्छा मृत्यु मांगी है। आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी युवक से हमसाज हो गई है और कार्रवाई नहीं कर रही है। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच कराई जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed