फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rape

दुष्कर्म की शिकायत करने पर महिला को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
rape
अमरोहा। पशुओं के लिए खेत पर चारा लेने गई महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। परिवार को जान से मारने की धमकी पर पीड़िता चुप रही। बाद में आरोपी फिर पीड़िता के घर में घुस आया और दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने में आरोपी फरार हो गया। इस बार पीड़िता ने दुष्कर्म की शिकायत पुलिस से कर दी। शिकायत कर लौट रही पीड़िता को आरोपी ने सरेराह पीटा। बाद में मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मारपीट का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मचा है। पीड़िता ने एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

यह घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। यहां पर रहने वाली महिला के पति की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। 21 जुलाई की शाम को महिला अपने खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गई थी। तभी मोहल्ले का एक युवक यहां पहुंचा और तमंचे के बल पर उसके गन्ने के खेत में खींचकर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान तो महिला धमकी के खौफ के चलते पीड़िता चुप रही। लेकिन 26 जुलाई को आरोपी फिर पीड़िता के घर में घुस आया और फिर से दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़ित के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी मौके से भाग गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं की। पीड़ित थाने में शिकायत कर वापस घर लौट रही थी। तभी आरोपी ने महिला केे पकड़ लिया। उसकी सरेराह पिटाई की। आरोपी पीड़िता के गले में दुपट्टे का फंदा डालकर काफी दूर तक पीटता हुआ लेकर गया। इस दौरान कुछ महिला भी उसकी पिटाई करती दिखाई दीं। मारपीट में पीड़िता घायल हो गई। बाद में आरोपी में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

महिला का आरोपी युवक के साथ पिछले चार साल से अवैध संबंध की बात सामने आई है। मारपीट के मामले में पहले एनसीआर दर्ज की जा चुकी है। अब महिला दुष्कर्म और मारपीट का वीडियो वायरल करने का आरोप लगा रही है। महिला का शिकायती पत्र अभी मुझे नहीं मिला है। अगर महिला शिकायत दर्ज कराती है तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नीरज मलिक, इंस्पेक्टर, हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed