{"_id":"5de69fd38ebc3e54cb575e96","slug":"rape-case-gajraula-news-mbd331518021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद कांड की चहुंढ ओर हो रही आलोचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदराबाद कांड की चहुंढ ओर हो रही आलोचना
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। हैदराबाद की चिकित्सक की सामूहिक दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या की चारों तरफ आलोचना की जा रही है। जघन्य वारदात के बाद से लोगों में गुस्सा एवं उबाल है। वहीं मृतका की आत्मा की शांति के लिए कैंडल जलाकर प्रार्थना भी की जा रही है। उधर, पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने इसे अमानवीय कृत्य बताते हुए आरोपियों को सीधे जनता को सौंप देने की मांग की है।
औद्योगिक नगरी में भी हैदराबाद में हुई जघन्य वारदात को लेकर लोगों में गम एवं गुस्सा है। मंगलवार को अनिकेत कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन में हैदराबाद हत्याकांड को लेकर गम एवं गुस्से का इजहार किया गया। छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने मोमबत्ती जलाकर चिकित्सक की आत्मा की शांति की कामना की। इस दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने की सीख भी दी गई। पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में हैदराबाद कांड को अमानवीय बताते हुए इसके आरोपियों को सीधे जनता को सौंपने की बात कही। कहा कि ऐसे लोगों को बीच चौराहे पर फांसी दी जानी चाहिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी एवं भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह का कहना है कि जब तक ऐसी वारदात को अंजाम देने वालों को त्वरित सजा नहीं दी जाएगी। ऐसे लोगों को कानून का खौफ नहीं रहेगा। पालिकाध्यक्ष अंशु नागपाल ने कहा कि दुष्कर्म के मामले में दोषियों को सजा देने के लिए संविधान में संशोधन होना चाहिए। भाजपा नेता हरवीर सिद्धू ने कहा कि इस कांड ने पूरे विश्व को झकझोर कर रख दिया है। दोषियों को शीघ्र अति शीघ्र फांसी पर लटका दिया जाए। रालोद नेता सचिन चौधरी, भाकियू भानु के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिवाकर चौधरी, पूर्व विधायक अशफाक अली खां, पूर्व चेयरमैन रोहताश शर्मा, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, पूर्व सभासद डॉ. आशुतोष भूषण शर्मा, भाजपा नेता रामवीर गूर्जर, रामरतन सिंह जाटव, डॉ. राजीव शुक्ला, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कुंवरपाल खड़गवंशी ने भी दोषियों को फांसी देने की मांग की है।