फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rape by cheating in love

Amroha News: प्यार में धोखा देकर किया दुष्कर्म, अब कर रहा अपनाने से इन्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Rape by cheating in love
अमरोहा। शादी का झांसा देकर प्रेमी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। बाद में युवती गर्भवती निकली तो प्रेमी ने उसे अपनाने से इन्कार कर दिया। प्यार में धोखा खाई युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ वीडियो बनाकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मामला कोतवाली डिडौली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। यहां रहने वाली एक युवती की मुलाकात पांच-छह महीने पहले मुरादाबाद जिले के डींगरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। युवक ने शादी करने का झांसा देते हुए मिलने के बहाने मुरादाबाद के एक होटल में बुलाया और वहां उसके साथ संबंध बनाए। कई बार उसकी मर्जी के खिलाफ भी दुष्कर्म किया। बाद में वह दो महीने की गर्भवती हो गई। जिसके बाद युवती ने परिजनों को पूरी कहानी सुना दी। युवक ने पहले तो जल्द निकाह करने की बात कही लेकिन फिर बाद में अपनाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि गर्भपात की दवा खाने का भी दबाव बनाया। उसकी बहनों ने मोबाइल पर बातचीत के दौरान पीड़िता को धमकी तक दी। परेशान युवती ने हर हाल में बच्चे को जन्म देने की बात कहते हुए वीडियो बनाकर पुलिस से मदद और इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। सीओ अरुण कुमार ने मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कही। बताया कि पीड़िता से तहरीर देने के लिए कहा है, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed