फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rampur tops for the 17th time in resolving public complaints

Amroha News: जन शिकायतों के निस्तारण में रामपुर 17वीं बार अव्वल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Rampur tops for the 17th time in resolving public complaints
रामपुर। जन शिकायतों के निस्तारण में रामपुर पुलिस एक बार फिर प्रदेश में अव्वल आई है। यह लगातार 17वां मौका है जब पुलिस ने अपना स्थान कायम रखा है। एसपी ने इसको लेकर पुलिस अफसरों व कर्मियों की पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन

जन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण हो इसको लेकर शासन बेहद गंभीर है। शासन स्तर पर इसकी मॉनीटरिंग की जाती है। सीएम डैश बोर्ड के जरिए हर जिले की निगरानी होती है और माह के अंत में इसकी रैकिंग तय की जाती है। रामपुर पुलिस अब एक बार फिर जनसुनवाई में प्रदेश में पहले स्थान पर आई है।
विज्ञापन

एसपी विद्या सागर मिश्र के मुताबिक दिसंबर की रैंकिंग में संपूर्ण प्रदेश में रामपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है । सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जिले ने 87.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। एसपी के अनुसार इससे पूर्व में जुलाई 2024 से अब तक जनपद रामपुर सीएम डैशबोर्ड रैंकिग में 17 बार प्रथम स्थान पर कायम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के अनुसार डैशबोर्ड के माध्यम से अनुसूचित जाति व जनजाति के अपराध, आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही, गिरोहबंद अधिनियम के अर्न्तगत कार्यवाही, एनडीपीएस अधिनियम, गैंगस्टर अधिनियम, गुंडा अधिनियम समेत अन्य बिंदुओं की समीक्षा की जाती है। इसी आधार पर रैकिंग तय की जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed