हसनपुर। श्री शिव महामंडल रामलीला समिति के तत्वावधान में झारखंड महादेव शिवाला मंदिर के प्रांगण में रामलीला का मंचन शुरू हो गया। विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने भगवान राम की आरती एवं पूजन कर शुभारंभ कराया।
इस दौरान वृंदावन से आए कलाकारों ने नारद मोह की लीला का सुंदर मंचन किया नारद ने भगवान विष्णु को श्राप दिया। इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल कार्यकारी अध्यक्ष सभासद विशाल शर्मा विधिक सलाहकार अधिवक्ता दिनेश अग्रवाल व राजीव शर्मा, महामंत्री पुनीत अग्रवाल, प्रशांत शर्मा, संरक्षक पंडित यतींद्र शंकर गौड़, महेश चंद शर्मा, राहुल सैनी, व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, नितिन सैनी, सुशील भगत जी, भाजपा नेता हरवीर सिद्धू, मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। उधर, रहरा अड्डे पर भी आदर्श भारतीय रामलीला समिति की ओर से रामलीला का मंचन शुरू हो गया। यहां मुख्य अतिथि हेम सिंह आर्य ने फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ कराया। रामलीला में प्रथम दिन नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष जयपाल सिंह, उपाध्यक्ष गंगाराम सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश सैनी, महासचिव सुरेश गौतम, मंत्री हरिश्चंद्र, अंबेडकर विकास मंच के अध्यक्ष महेंद्र सिंह आर्य, सभासद अरविंद उर्फ अन्ना, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।