फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rama went to the forest with Sita and Lakshmana.

Amroha News: सीता-लक्ष्मण संग वन को चले राम

Mon, 29 Sep 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 29 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Rama went to the forest with Sita and Lakshmana.
अमरोहा। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला महोत्सव के पांचवें दिन श्रीराम के वनवास की लीला मंचन किया गया। भगवान राम को सीता व लक्ष्मण के साथ वन को जाते देख दर्शक भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन

रामलीला में बरात पहुंचने के उपरांत प्रभु श्री राम का विवाह वैदिक मंत्र उच्चारण के बाद गुरु वशिष्ठ द्वारा संपन्न कराया गया। इसके बाद माता सीता की विदाई होती है और वह अयोध्या पहुंचती है। भगवान राम व सीता के विवाह से अयोध्या में उत्साह का माहौल होता है। राजा दशरथ प्रभु श्रीराम के राजतिलक की घोषणा करते है। यह सुनकर मंथरा द्वारा कैकेयी को महाराजा दशरथ से अपने दो वर मांगने के लिए कहती है।
विज्ञापन

कैकेयी एक वर में भरत को राजगद्दी और दूसरे में श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास मांगती है। पिता के मान और मर्यादा को रखते हुए श्रीराम सीता और लक्ष्मण के साथ वनवास को चले जाते है। वन में उनकी भेंट मित्र निषाद से होती है। रामलीला में नीरज सिंह डायरेक्टर दुर्गा सिंगरी केंद्र मेरठ के कलाकारों ने जीवंत प्रसंग का मंचन किया। इस दौरान विमल कुमार टंडन, करुणेश गोयल, शार्दुल अग्रवाल, राकेश वर्मा, कुमार विनीत अग्रवाल, अनुपम गर्ग, कपिल शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed