फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ram Singh Buddh's radio museum will be included in the gazetteer

Amroha News: गजेटियर में शामिल होगा राम सिंह बौद्ध का रेडियो संग्रहालय

Wed, 28 Feb 2024 03:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 28 Feb 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Ram Singh Buddh's radio museum will be included in the gazetteer
गजरौला(अमरोहा)। राम सिंह बौद्ध का रेडियो संग्रहालय मुरादाबाद मंडल के संग्रहालय में शामिल किया जाएगा। कमिश्नर की भेजी टीम ने संग्रहालय का निरीक्षण किया। जानकारी जुटाई कि संग्रहालय में रेडियो कितने हैं। क्या-क्या उपकरण हैं। उनकी वीडियो बनाई। संग्रहालय में रखे उपकरणों के फोटो खींचे।
विज्ञापन

नाईपुरा के मोहल्ला बुद्घ नगर निवासी राम सिंह का रेडियो संग्रहालय है। जिसमें 11 सौ तरह के रेडियो हैं। वर्ष 1931 की सिनेमा की बोलती फिल्म की दो सौ रील, सौ साल पुराने पांच कैलकुलेटर, सौ साल पुरानी तरह-तरह की 50 घड़ियां, 300-400 साल पुरानी 300 पांडुलिपि, सौ साल पुरानी ढाई सौ किताबें रखीं हैं। जिनमें सांस्कृतिक से लेकर ऐतिहासिक पुस्तकें हैं। 12 पॉकेट टीवी सहित विभिन्न टेलीविजन रखे हैं। तरह-तरह के दस स्टोव, ग्रामोफोन, शक, कुषाण, मुगल और अंग्रेजी साम्राज्य से लेकर आधुनिक दौर के 25 सौ दुर्लभ सिक्के उनके संग्रहालय में उपलब्ध हैं। आजादी से पूर्व देश की विभिन्न रियासतों में चलने वाले तौल के बाट हैं।
विज्ञापन

तरह-तरह के 50 टेलीफोन, ग्रामोफोन, पेट्रोमैक्स, रसोई उपकरण, सौ साल पुराने विज्ञापनों के अखबार, डाक टिकट, पेन, दवात, 1890 से 2010 तक के पोस्टकार्ड, पुर्तगाल शासन के 150 और अंग्रेजी शासन के 250 डाक टिकट के साथ ही देसी रियासतों के डाक टिकट भी उनके संग्रहालय को समृद्ध कर रहे हैं। करीब ढाई सौ साल पुराने पत्थर के बर्तन, एक हजार साल पुरानी मिट्टी की कलाकृतियां, बिना हत्थे की तांबे की दो कुल्हाड़ी, महिलाओं के एक हजार साल पुराने तांबे के आभूषण, चार सौ वर्ष पुरानी हस्तलिखित श्रीमद्भागवत गीता, 1900 में प्रकाशित विश्व की सबसे छोटी बाइबिल, जिसकी लंबाई तीन इंच ओर ढाई इंच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके रेडियो संग्रहालय का जिक्र मोदी ने मन की बात के दौरान किया। मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह उनके संग्रहालय को गजेटियर में शामिल करा रहे हैं। मंगलवार को कमिश्नर व डीएम अमरोहा के निर्देश पर चार सदस्यीय टीम संग्रहालय पहुंची। जिसमें मदनपाल सिंह, सतीश कुमार और किरन व उनकी सहायक अध्यापक ने संग्रहालय में रखे उपकरणों का अवलोकन किया। एक-एक को रजिस्टर में दर्ज किया। उपकरणों की वीडियो बनाने के साथ ही उनके फोटो भी लिए। जिसे कमिश्नर व डीएम को सौंपा जाएगा।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed