फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ram, ramleela,dusehra

श्रीराम का राज्याभिषेक, अयोध्या में उल्लास

Thu, 13 Oct 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 13 Oct 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
ram, ramleela,dusehra
अमरोहा के मोहल्ला कटरा में श्रीराम और सीता की आरती करते कमेटी के पदाधिकारी । - फोटो : amar ujala
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी की ओर जेएस हिंदू इंटर कालेज के मैदान पर चल रही आदर्श रामलीला में प्रभु राम का राज्याभिषेक हुआ। अयोध्या नगरी में जश्र मनाया गया। श्रीराम के जयकारें गूंज उठे। इसी के साथ रामलीला मंचन का विधिवत समापन हुआ।
विज्ञापन


इससे पहे शहर में भरत मिलाप की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कई स्थानों पर इसका स्वागत भी किया गया।  कमेटी पदाधिकारियों ने कलाकारों और व्यवस्था में जुटे कर्मचारियों को सम्मानित किया। 
विज्ञापन


मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम लंकापति रावण का वध कर चौदह साल का वनवास पूरा कर जानकी सहित अयोध्या लौट आते हैं। प्रभु राम को देखकर भरत की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। अयोध्या की गद्दी पर श्रीराम को बैठाने के लिए उनका राज्यभिषेक किया गया। रामलीला कलाकारों ने इस लीला का मनोहारी मंचन कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटौरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यभिषेक से पूर्व मोहल्ला कानून गोयान से भरत मिलाप की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न मोहल्लों से होकर शोभायात्रा गुजरी। कटरा गुलाम अली में भरत मिलाप का मनोहरी मंचन हुआ। वहां से भगवान श्री राम की सवारी निकली जो रामलीला स्थल पर संपन्न हुई।

प्रभु राम अयोध्या की गद्दी पर विराजमान हुआ। अध्योध्या नगरी जश्न में डूब गई। कमेटी पदाधिकारियों ने रामलीला कलाकारों को सम्मानित किया। इसके अलावा, नगर पालिका, पुलिस कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इसी के साथ रामलीला मंचन का विधिवत समापन हुआ। 


कमेटी अध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल, महामंत्री विशाल गोयल, कोषाध्यक्ष कुंवर विनीत अग्रवाल सर्राफ, हर्ष माहेश्वरी, रविराज  सरन, अरविंद, सुनील गुप्ता, अजय चतुर्वेदी, कपिल शर्मा, शारदुल अग्रवाल, आकाश, विनोद गुप्ता, नाथूराम शर्मा, प्रेमनारायण रघुवंशी, संजीव सैनी, रमेश कुमार कालू, सुरेंद्र कुमार सर्राफ, रमेश                चंद्र गोयल, अनिल स्वरूप टंडन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed