फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ram is the ancestor of everyone, both Hindus and Muslims: Swami Ramdev

राम सभी के पूर्वज हैं, हिंदुओं के भी और मुसलमानों के भी : स्वामी रामदेव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Ram is the ancestor of everyone, both Hindus and Muslims: Swami Ramdev
अमरोहा। योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि राम सबके हैं। राम हमारे स्वाभिमान हैं, राष्ट्र की अस्मिता हैं, वह मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। राम सभी के पूर्वज हैं। हिंदुओं के भी और मुसलमानों के भी। अयोध्या में राम मंदिर जाने के लिए तीन बार निमंत्रण मिला है। लेकिन निमंत्रण तो औपचारिकता मात्र है। हम वहां अवश्य जाएंगे। सभी को वहां जाना चाहिए। जो पार्टी राम का विरोध कर रही हैं, वह गलत हैं। यह बातें उन्होंने रजबपुर के चोटीपुरा गुरुकुल में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन

रविवार दोपहर तीन बजे बाबा रामदेव श्रीमद् दयानंद कन्या गुरुकुल चोटीपुरा में महर्षि दयानंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि राम मंदिर के दर्शन की बात हो या फिर राम की तरह अपने व्यक्तित्व व चरित्र को मर्यादित बनाकर राष्ट्र मंदिर बनाने की बात, सभी को आगे आना चाहिए। न यह राजनैतिक विषय है और न ही मजहबी। आज हमारे मजहब अलग हो सकते हैं, लेकिन राम सबके पूर्वज हैं। हिंदुओं के भी और मुसलमानों के भी। उन्होंने राम के नाम पर विरोध करने वाली राजनीतिक पार्टियों को लेकर कहा कि भगवान राम ने रावण को तो मोक्ष दिया ही था। आज के इस युग में जो राम को नहीं मानेंगे, उनका राजनीतिक मोक्ष अवश्य हो जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि, उन्होंने राजनेताओं के बयानों को लेकर अलग से कोई भी टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। वहीं, चोटीपुरा गुरुकुल के बारे में कहा कि यह देश का सबसे बड़ा कन्याओं का विश्वविद्यालय है। यहां 1100 बेटियां शिक्षा ग्रहण कर रहीं हैं। जैसे वैदिक काल में ऋषिकाओं को सुना है और भारत की महान नारियों की गौरवगाथा सुनी हैं, गुरुकुल की संचालिका डॉ. सुमेधा भी ऐसा ही महान कार्य कर रही हैं। वह बेटियों के व्यक्तित्व और नेतृत्व क्षमता को आगे बढ़ा रही हैं। इस दौरान उनके साथ आचार्य बालकृष्ण, गुरुकुल की संचालिका डॉ. सुमेधा समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed