{"_id":"5f25c5948ebc3ea08b5c1113","slug":"rakhi-jpnagar-news-mbd3578257188","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों के मद्देनजर आज खुलेंगी मिठाई और राखी की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों के मद्देनजर आज खुलेंगी मिठाई और राखी की दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। ईद और रक्षाबंधन के मद्देनजर लॉकडाउन में भी मिठाई और राखी की दुकानें खुली रहेंगी। दोनों त्योहारों में मिठाई खिलाने का चलन है। जिसेे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अनुमति दी है। राखी के साथ बहने भी मिठाइयां लेकर भाई के घर जाती हैं। अगर दुकानें बंद रहतीं तो लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता था। इसलिए जिला प्रशासन ने तीन दिन मिठाई और राखी की दुकानें खोलने का एलान किया है। जबकि अनलॉक के चलते सोमवार को सामान्य दिनों की तरह बाजार खुलेगा।
जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने मिठाई व्यापारियों की अपील पर साप्ताहिक बंदी में राहत दी है। उन्होंने लॉकडाउन के शनिवार और रविवार को सिर्फ मिठाई और राखी की दुकानें खोलने का आदेश दिया है। मिठाई विक्रेताओं को सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन के निर्देश दिए हैं। स्पष्ट कहा कि सभी मिठाई विक्रेता ग्राहकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए दो गज की दूरी बनाकर व्यापार करेंगे। इसी तरह रक्षा सूत्र बिक्री की दुकानों पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने को कहा है। जबकि सोमवार को अनलॉक है। इसलिए सामान्य दिनों की तरह बाजार खुलेगा। डीएम ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर व्यापारियों ने मिठाई की दुकानें खोलने की मांग की थी। लिहाजा ईद और रक्षाबंधन को लेकर मिठाई और राखी की दुकान खोलने के निर्देश दिए गए हैं। सभी दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग और थोड़ी-थोड़ी देकर में हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करेंगे। डीएम के आदेश के बाद ईद के मौके पर शनिवार को भी मिठाई की दुकानें खुली रहीं।