फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rakhabandhan

ऑनलाइन बाजार में बहनों को लुभा रहीं थ्रीडी राखियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
rakhabandhan
अमरोहा। दो दिन बाद रक्षाबंधन का त्योहार है। ऐसे में बाजार राखियों से गुलजार हो गए हैं। बाजार में पांच रुपये से लेकर 600 रुपये तक की स्वदेशी राखियां बिक रही हैं। बहनें जमकर राखियों की खरीदारी कर रही हैं। राखियों का कारोबार करने वाले व्यापारियों का कहना है कि बाजार में अधिकतर स्वदेशी राखियां हैं और उनकी बिक्री भी खूब हो रही है। दुकानदारों को इस बार रक्षाबंधन पर्व पर काफी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर के मुख्य कोट बाजार, बड़ा बाजार सहित कई स्थानों पर दुकानों में स्वदेशी राखियां सजी हुई हैं। राखी विक्रेता पीयूष गुप्ता ने बताया कि स्वदेशी राखियों के प्रति लोगों का रुझान अधिक दिख रहा है। दुकानदार स्वदेशी राखियां ही बेच रहे हैं। उनके यहां 600 रुपये तक की राखियां उपलब्ध है, जिसमें बच्चों के लिए कार्टून, डोरेमोन, म्यूजिकल, मोटू पतलु, श्री गणेशा एवं क्रिस्टल और चंदन वाली महंगी राखियां भी उपलब्ध है। राखी विक्रेता सोनू चाहल का कहना है कि बाजार में रक्षाबंधन पर्व की रौनक दिखने लगी है। उनके यहां कम रेंज की राखी से लेकर महंगी राखियां भी उपलब्ध है। उनके यहां बच्चों की पसंद की भी ध्यान रखा गया है। वहीं, राखी के अलावा कपड़े, ज्वैलरी व शृंगार आदि की समान की भी खूब खरीदारी हो रही है। दुकानदारों का कहना रक्षाबंधन पर आगामी तीन दिनों में काफी बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed