फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rakhabandhan festival

दुश्वारियां झेल भाइयों के घर पहुंची बहनें, बांधी स्नेह की डोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
rakhabandhan festival
अमरोहा। भाई-बहन के पवित्र प्रेम के प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन पर बस और ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखी गई। बहनों को भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। रोडवेज बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। बैठने को लेकर धक्का-मुक्की का माहौल रहा। डिपो में बस पहुंचते ही उसमें चढ़ने को लेकर आपाधापी मची रही। बसों को लेकर बहनें इधर-उधर भटकती रहीं। त्योहार पर उमड़ी भीड़ के चलते रोडवेज की व्यवस्था बौनी साबित हुई। बहनों को बसों की भारी किल्लत का सामना करना पड़ा। दुश्वारियां के बीच बहने भाइयों के घर पहुंचीं और स्नेह की डोर बांधी।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर बहनों को बसों की बेहतर सेवा मुहैया कराने का दावा किया था। डिपो पर 76 बसें हैं। इसमें 22 बसें खराब पड़ी हैं। लिहाजा जिम्मेदारों ने 55 बसें संचालित कर बहनों को परेशानियों नहीं होने देने का दावा किया था। लेकिन त्योहार पर उमड़ी भीड़ के आगे रोडवेज की बस सेवा बौनी साबित हुए है। सुबह से ही बहनें बसों के अभाव में इधर-उधर भटकती देखी गई। डिपो में बसों के इंतजार में काफी देर बैठना पड़ा। रोडवेज की व्यवस्था नाकाफी साबित हुई है। भीड़ के आगे बसों की संख्या कम पड़ गई। जिसके चलते बहनों को बसों की भारी किल्लत का सामना करना पड़ा। पूरे दिन बसों को लेकर मारामारी रही। अमरोहा डिपो से लेकर जोया तिराहे पर भीड़ देखी गई। डिपो पर बस पहुंचते ही उसमें चढ़ने के लिए आपाधापी का माहौल रहा धक्का मुक्की होती रही। बहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस के अंदर सीट को लेकर भी मारामारी की स्थिति बनी रही। भीड़ का आलम यह था कि जल्द पहुंचने के चक्कर में बहनों ने खिड़की के सहारे बच्चों के बस के अंदर किया। इस दौरान रोडवेज की अव्यवस्था के कारण कोविड-19 के प्रोटोकाल की जमकर धज्जियां उड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed