फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rajyapal anandiben patel

पांच घंटे 10 मिनट गजरौला में रहेंगी राज्यपाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
rajyapal anandiben patel
गजरौला (अमरोहा)। 19 फरवरी को भारत सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की सच्चाई देखने आ रहीं प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का सरकारी कार्यक्रम प्राप्त हो गया है। वह सुबह नौ बजकर पचास मिनट पर राजकीय उड़नखटोले से जुबिलेंट लाइफ साइंसेज में उतरेंगी। यहां पांच घंटे दस मिनट रुकने के बाद अपराह्न तीन बजे नौगांवा सादात तहसील के गांव सिकरिया के लिए उड़ान भरेंगी। वहां बान नदी का निरीक्षण कर साढ़े तीन बजे लखनऊ के लिए निकल जाएंगी।
विज्ञापन

रविवार को राज्यपाल के एडीसी द्वारा जारी सरकारी कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 19 फरवरी की सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर राजकीय हेलीकॉप्टर से जुबिलेंट लाइफ साइंसेज में बने हैलीपैड पर उतरेंगी। नौ बजकर 55 मिनट से दस बजकर पांच मिनट तक जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। दस बजकर पांच मिनट पर वह कार द्वारा हाईवे पर मोहल्ला भानपुर खालसा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के लिए प्रस्थान कर वहां का निरीक्षण करेंगी। दस बजकर 35 मिनट पर नगर पालिका की बायो कंपोस्टिंग यूनिट को देखने जाएंगी। दस बजकर 50 मिनट पर वहीं से कार द्वारा गंगाधाम तिगरी के लिए प्रस्थान करेंगी। 11 बजकर पांच मिनट से 12 बजकर पांच मिनट तक गंगाघाट पर स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं महिला-पुरुषों एवं किसानों से वार्ता करेंगी। 12 बजकर पांच मिनट पर वहां से जुबिलेंट स्थित अतिथि गृह पहुंचेंगी। यहां 12 बजकर 15 मिनट से अपराह्न एक बजे तक एनजीओ, रेडक्रॉस सोसाइटी, रोटरी क्लब आदि संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी। दो बजे लंच के उपरांत दो बजकर बीस मिनट तक ‘पढ़े अमरोहा, बढ़े अमरोहा’ की समीक्षा करेंगी। इसके बाद तीन बजे तक भारत सरकार की योजनाओं का सच परखेंगी। अपराह्न तीन बजे वह हेलीकॉप्टर में बैठकर नौगांवा सादात तहसील के गांव सिकरिया पहुंचेंगी। वहां से बान नदी के निरीक्षण को जाएंगी और फिर अपराह्न तीन बजकर 35 मिनट पर लखनऊ चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed