{"_id":"666b85cd0263c132a408c8f7","slug":"rajasthan-royals-and-chennai-super-kings-won-their-respective-matches-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-120293-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते अपने-अपने मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते अपने-अपने मैच
विज्ञापन
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी और स्प्रिंगफील्ड्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित जूनियर समर लीग में दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंज बैंगलोर को तीन विकेट से हराकर जीत लिया। दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 25 रन से हराकर जीता।
रुक्मणी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन सिद्धार्थ मलिक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट की शुरुआत कराई। पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। रॉयल चैलेंज बैंगलोर ने निर्धारित 25 ओवर में 7 विकेट खोकर 132 रन बनाए। टीम के लिए अयान हुसैन ने 58 गेंद में 60, अक्षत यादव ने 10 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स के लिए अहम कश्यप ने 2, अब्दुल हन्नान और अरहन ने 1-1 विकट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरआर ने 19.5 ओवन में 7 विकेट खोकर जीत हासिल की। टीम के लिए कप्तान सोहिब ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंद में 58, अल्तमश अल्वी ने 20 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच अहम कश्यप व गेम चेंजर ऑफ द मैच सोहिब रहे।
दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए। टीम के लिए नजरान ने 46, शब्बू पाशा ने ताबड़तोड़ 25 गेंद में 45 रन बनाए। मुंबई इंडियन के लिए मोहम्मद आजम ने 2 व रेयान, हस्सान और शौर्य ने 1-1 विकट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए एम आई की पूरी टीम 23.5 ओवर में 148 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए कप्तान मोहम्मद आजम ने 47, हस्सान ने 31, अथर्व ने 24 रन बनाए। सीएस के लिए शब्बू पाशा, मोहम्मद अयान व अम्मार अहमद ने 2-2 विकेट लिए। इस तरह सीएस के ने 25 रन से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
अंपायर शमशाद अल्वी, मोहम्मद सायम रहे। स्कोरर अफजल खान रहे। संयुक्त टूर्नामेंट आयोजक बदरुद्दीन सिद्दीकी और मोहम्मद हसीन ने बताया कि टूर्नामेंट आईपीएल टीमों के नाम से कराया जा रहा है। टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
-- -- -