{"_id":"57966f2e4f1c1b2d6421e9a8","slug":"rajabpur-toll-plaza-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबपुर टोल प्लाजा पर वसूली को लेकर हंगामा, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबपुर टोल प्लाजा पर वसूली को लेकर हंगामा, मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 26 Jul 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Crime Scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजबपुर थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा पर ईंट, बजरी, बजरफुट आदि से भरे ट्रकों से वसूली को लेकर सोमवार को हंगामा हो गया। ट्रक संचालकों ने टोलकर्मियों पर ओवरलोडिंग के नाम पर अवैैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया, नौबत मारपीट तक पहुंच गई।
इससे वहां जाम की स्थिति बन गई, बड़ी मुश्किल से हालात संभले। बाद में ट्रक संचालकों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय और कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि, यहां हथियार बंद 10-15 दबंग विरोध करने पर चालकों के साथ मारपीट करते हैं तथा तमंचे दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हैं।
सोमवार दोपहर के बाद मसूरी, गढ़, सरूरपुर आदि गांवों के कई दर्जन लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए। यहां प्रदर्शन करते हुए कहा लगाया कि उनके (ग्रामीणों के) हाईवे पर बजरपुर, ईंट आदि ढोने के लिए ट्रक चल रहे हैं।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि, रजबपुर थाना क्षेत्र में टोल बैरियर पर उनके वाहनों को ओवरलोड बताकर अवैध वसूली की जाती है, जबकि ओवरलोड टोल टैक्सकर्मियों के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। कभी कभार 385 रुपये तक की पर्ची काट देते हैं। विरोध करने पर खुद को सत्ताधारी पार्टी का नेता बताकर डराते धमकाते हैं।
यहां पर हथियारों से लैस 10-15 दबंग युवक रहते हैं, जो गाड़ियों के चालकों को तमंचे दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस अधीक्षक डा.शिवा शिंपी चनप्पा से टोल बैरियर पर अवैैध वसूली करने व धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इससे पूर्व ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर भी प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों में डा.अशरफ, आबिद, आजाद, फिरासत, फुरकान, सिराजुद्दीन, भूरे खां, नाजिम, आस मोहम्मद, लईकुर्रहमान, शकील, हाजी समीउल्लाह, बबलू आदि मौजूद रहे।