{"_id":"664fd3a97af2bd3dab0c49ca","slug":"raisi-was-a-very-noble-and-religious-person-maulana-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-119145-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"इब्राहीम रईसी बहुत ही नेक और धार्मिक व्यक्ति थे : मौलाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इब्राहीम रईसी बहुत ही नेक और धार्मिक व्यक्ति थे : मौलाना
विज्ञापन
अमरोहा। मौलाना अहसान अख्तर सरोश ने कहा कि अच्छे लोग हर मुल्क में होते हैं। हम उनकी कद्र करते हैं। इब्राहीम रईसी बहुत ही नेक और धार्मिक व्यक्ति थे। इस दौरान उनकी अचानक मौत पर मगफिरत की दुआ की गई।
इमाम बाड़ा मुसम्मात सुगरन मोहल्ला गुजरी में ईरान के सदर इब्राहिम रईसी की शहादत के सिलसिले में एक शोक सभा आयोजित की गई। ताजयाती जलसा अंजुमने रजाकाराने हुसैनी द्वारा आयोजित किया गया। मौलाना ने कहा कि इब्राहिम रईसी एक इंसाफ पसंद हक की बात कहने वाले सबको साथ लेकर चलने वाले इंसान थे। 1921 में आप ईरान के राष्ट्रपति चुने गए थे। 19 मई को आप अजरबैजान में एक उद्घाटन में भाग लेने गए थे। वापसी पर खराब मौसम के कारण आपका हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हेलीकॉप्टर में सदर ईरान के साथ 6 अन्य बड़े सरकार को जिम्मेदार भी मौत के आगोश में चले गए। उनकी मौत से खाली होने वाली जगह भरना मुश्किल है। वह एक ऐसे नेता थे जो पूरे विश्व में शान्ति और अमन की बात करते थे।
मौलाना कौसर मुज्तबा ने कहा कि इब्राहिम रईसी और खामनाई सदैव विश्व शांति के लिए काम करते रहे। इस दौरान अंजुमन के जनरल सेक्रेटरी खुर्शीद हैदर जैदी, इकबाल खां, चंदन नकवी, नजीर हैदर, नसीम खां, मौलाना अफरोज मुज्तबा, मौ. असलम उस्मानी, हबीब अहमद एडवोकेट, मौलाना शहवार नकवी, महबूब हुसैन जैदी आदि मौजूद रहे।