{"_id":"664547dfd980b6c7e20d2408","slug":"raipur-pond-will-be-developed-as-a-model-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-118665-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मॉडल के रूप में विकसित होगा रायपुर तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मॉडल के रूप में विकसित होगा रायपुर तालाब
विज्ञापन
अमरोहा। सरोवरों के जीर्णोद्धार को लेकर चल रही मुहिम में अब रायपुर खुर्द के तालाब का नाम भी जुड़ गया है। हालांकि, इस तालाब को मॉडल तालाब के रूप में विकसित किया जाएगा। जो अमरोहा ही नहीं पूरे मंडल में अलग पहचान बनाएगा। इसके लिए नगरपालिका की ओर से रूप रेखा तैयार कर ली गई है। फिलहाल 1.6 करोड़ के बजट से यहां विकास कार्य होंगे। जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त बजट बनाया जाएगा।
जोया मार्ग पर कलक्ट्रेट के सामने स्थित रायपुर खुर्द तालाब का दायरा करीब एक हेक्टेयर भूमि में है। पिछले दिनों तालाब में गंदा पानी आने के साथ-साथ उसके आसपास अतिक्रमण भी हो गया। तालाब का स्वरूप पूरी तरह से बिगड़ता जा रहा था। लेकिन, अब इसके दिन बहुरने वाले हैं। पिछले दिनों नगर पालिका की ओर इस तालाब को मॉडल के रूप में विकसित करने शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर शासन ने मुहर लगाते हुए 1.6 करोड़ रुपये का बजट भी पास कर दिया था। चुनाव से पूर्व ही तालाब को विकसित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। लेकिन अब कार्य शुरू हो चुका है। तालाब का गंदा पानी खींचने के लिए पंप लगाने के साथ-साथ अन्य कार्य भी शुरू हो गए हैं।
-- -- --
तालाब की बढ़ेगी गहराई, होंगे अन्य कार्य
ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि इस तालाब को मॉडल के रूप में विकसित कराया जाएगा। यही नहीं यह तालाब अमरोहा ही नहीं पूरे मंडल में मिसाल बनेगा। तालाब का गंदा पानी निकालने के साथ-साथ इसकी सिल्ट भी निकाली जा रही है। तालाब को गहरा बनाया जाएगा। इसके अलावा तालाब की चहारदीवारी कराने के साथ-साथ चारों ओर रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी। तालाब के पानी का ट्रीटमेंट कराया जाएगा। चारों ओर पाैधरोपण कराने के लोगों के बैठने के लिए बर्थ बनाई जाएगी। आकर्षण के लिए स्टीमर की भी व्यवस्था कराई जाएगी। बताया कि शासन द्वारा स्वीकृत धनराशि के अलावा भी पालिका की ओर से बजट पास कर अन्य कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -
डीएम ने निरीक्षण दिए अवैध कब्जे हटाने के आदेश
हाल ही में डीएम राजेश कुमार त्यागी ने तालाब का निरीक्षण किया था। उन्होंने तालाब की आसपास हो रहे अवैध कब्जे को लेकर अधिकारियों की क्लास ली थी। उन्होंने अवैध निर्माण को चिन्हित करने के साथ-साथ कब्जा धारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे। ईओ ने बताया कि जमीन को चिह्नित किया जा रहा है। उसके बाद कब्जा करने वालों को नोटिस दिए जाएंगे।
-- -- -- -
कागजाें में दर्ज है झील
यह रायपुर खुर्द ग्राम पंचायत के अंतर्गत आती थी, लेकिन परिसीमन के बाद ग्राम पंचायत नगरपालिका में शामिल हो गई। अधिकारियों की मानें तो यह तालाब कभी झील हुआ करती थी। जोकि कागजों में आज भी तालाब की जगह झील दर्ज है। ईओ ने बताया कि अभी इस तालाब को विकसित करने पर पूरा ध्यान है। ठेकेदार को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि तालाब को मॉडल के रूप में विकसित कराया जाना है।