{"_id":"6347194f8038c506282ddf01","slug":"rain-water-over-the-plots-jpnagar-news-mbd444173367","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क और खाली प्लाट में भरा बारिश का पानी, बीमारी का खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क और खाली प्लाट में भरा बारिश का पानी, बीमारी का खतरा बढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क और खाली प्लाट में भरा बारिश का पानी, बीमारी का खतरा बढ़ा
अमरोहा। नगर के मोहल्ला शकूरपुरा आवास विकास कॉलोनी प्रथम के वाशिंदों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। कालोनीवासियों ने कहा कि यहां सड़क व नाली टूटी हुई है। जिसके चलते यहां पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। सालों जलभराव होने के चलते यहां बीमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है।
शहर के आवास विकास प्रथम के लोग इकट्ठे होकर नगर पालिका पहुंचे। यहां उन्होंने इलाके में जलभराव की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। कहा कि संजीवनी अस्पताल के पास नाली और सड़क टूटी हुई होने के कारण यहां से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जिसके चलते यहां जलभराव की समस्या बनी हुई है। इलाके में पानी भरा होने की वजह से यहां मलेरियां, डेंगू जैसी भयंकर बीमारियां होने का खतरा मंडरा रहा है। पानी की निकासी न होने के चलते कालोनी का गंदा पानी खाली पड़े प्लाटों में जमा हो रहा है, जिससे यहां दुर्गंध आ रही है। जिसके चलते लोगों का यहां से गुजरना दुश्वार हो गया है। हालांकि उक्त मामले में कई बार पालिका अध्यक्ष शशि जैन व अधिशासी अभियंता डॉ. बृजेश कुमार को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस दौरान चंद्र पाल सिंह, ओमवीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, योगेश कुमार, संजीव कुमार, विजेंद्र कुमार, सतपाल सिंह, नीरज कुमार, महेंद्र, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।