फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rain: Somewhere the roof collapsed, somewhere poles and trees broke

बारिश : कहीं छत गिरी तो कहीं टूटे खंभे और पेड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Rain: Somewhere the roof collapsed, somewhere poles and trees broke
अमरोहा।
विज्ञापन

बुधवार रात से लेकर बृहस्पतिवार को दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहा। लगातार कई घंटे हुई बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। बारिश और हवा के चलते जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। जिससे यातायात बाधित हो गया। बिजली सप्लाई भी बाधित रही। धनौरा और डिडौली क्षेत्र में घर की छत गिर गई। हालांकि, इसमें कोई घायल नहीं हुआ। बृहस्पतिवार शाम तक 68 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट आई है।
बुधवार दोपहर को मौसम ने करवट बदल ली थी। दिनभर रुक-रुककर बारिश हुई। हालांकि, शाम के समय मौसम साफ हो गया। लेकिन, बुधवार देर रात फिर मौसम बिगड़ गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई। रात से लेकर बृहस्पतिवार देर शाम तक बारिश होती रही। जिससे अमरोहा नगर में नखाशा, बटवाल नई बस्ती, नौगजां, आजाद मार्ग, मोहल्ला बेरियान, जोया रोड, कैलसा बाईपास और बाजार में जलभराव हो गया। सीएचसी, मुन्नी देवी अस्पताल, दमकल कार्यालय समेत कई जगह दिनभर जलभराव की स्थिति रही।
विज्ञापन

उधर, हसनपुर में अस्पताल रोड, अतरासी चौराहा व अतरासी रोड, रहरा बाईपास रोड, रहरा रोड, मुख्य बाजार समेत कई स्थानों पर पानी भर गया। गजरौला में कई मोहल्लों और हाईवे की सर्विस लेन पर बारिश का पानी भरने से लोग परेशान रहे। जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह का कहना है कि शुक्रवार व शनिवार को भी बारिश होने के आसार है। बृहस्पतिवार शाम तक 68 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 29 डिग्री से घटकर 26 डिग्री पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छत गिरने से दबा घरेलू सामान
मंडी धनौरा। बारिश से क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर गांव में सर्वेश के घर की छत भरभराकर गिर गई। संयोगवश किसी को चोट नहीं आई। सर्वेश भूमिहीन है और मजदूरी कर परिवार का पेट भरता है। घर की छत गिरने से बरसात के मौसम में सिर छुपाने की समस्या हो गई है। हालांकि, घर में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। उधर, डिडौली क्षेत्र के ककराली माफी गांव में मजदूर शुऐब आलम का परिवार रहता है। पत्नी गुलशन जहां अपने दो बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। शुऐब आलम मजदूरी करने के लिए बाहर गए हुए थे। बारिश के चलते बृहस्पतिवार को उनका मकान भरभरा गिर गया। जिससे मकान में रखा डबल बैड, बाइक, अलमारी तथा कीमती सामान दब कर नष्ट हो गया।
बिजलीघरों में भरा पानी, उड़ी बिजली
अमरोहा। लगातार हो रही बारिश से बिजली व्यवस्था भी बेपटरी हो गई है। नौगांवा में बिजली लाइन में फाल्ट होने के रात ढाई बजे से बृहस्पतिवार शाम साढ़े छह बजे तक करीब 15 घंटे बिजली गुल रही। ऐसे में करीब 75 हजार आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, अमरोहा नगर के डबल लाइन बिजलीघर में पानी भरने से आसपास के डाक बंगला, जयओम नगर, नानक चंद रोड क्षेत्र में तीन घंटे बिजली गुल रही। उधर, देहात क्षेत्र में बिजली आने और जाने का सिलसिला जारी रहा। वहीं, सैदनगली में कब्रिस्तान के पास पेड़ टूटकर रास्ते पर गिर गया। बिजली का खंभा भी टूट गया। इससे यहां एक बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं पेड़ रास्ते पर गिर जाने की वजह से आवागमन प्रभावित है। उधर, नौगांवा में अमरोहा मार्ग पर पेड़ टूटकर गिरने से यातायात बाधित रहा।

बारिश और हवा से नष्ट हुईं फसलें
बारिश का असर आमजन जीवन तो पड़ा ही है। साथ ही फसलों पर प्रभाव पड़ा है। बारिश के चलते जगह-जगह धान व गन्ने की सफल गिर गई। जिससे किसान दुखी और मायूस हो गए हैं। आने वाले दो दिनों तक बारिश के आसार हैं तो फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। ग्रामीण क्षेत्र में खेतों खड़ी धान व गन्ने की फसल कई जगह गिरी हुई नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed