{"_id":"6a6bb5150e5eda56e7096c76","slug":"rain-makes-the-weather-pleasant-clouds-to-pour-for-three-more-days-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-169489-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, तीन दिन और बरसेंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, तीन दिन और बरसेंगे बादल
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में बृहस्पतिवार को रुक-रुककर हुई झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे और दिनभर रिमझिम से तेज बारिश होती रही। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली, हालांकि कई स्थानों पर जलभराव भी हो गया।
बारिश के कारण अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहाना रहा और बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ी।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेषज्ञ पवन शुक्ला ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक जिले में बारिश की संभावना है। उन्होंने लोगों से खराब मौसम और जलभराव वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जिले में औसतन 15 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जो धान समेत खरीफ की फसलों के लिए लाभदायक है। खेतों में नमी बढ़ने से फसलों की बढ़वार बेहतर होगी, जिससे किसानों में खुशी है। संवाद