फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rain

फसलों के लिए अमृत बनी बारिश, गर्मी से राहत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
rain
अमरोहा। अमरोहा में बादल फसलों के लिए अमृत बनकर बरसे हैं। बारिश के बाद गर्मी से भी निजात मिली। बारिश होने के किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश ने गर्मी से निजात दिलाई। दिनभर बादल छाए रहे, दोपहर बाद बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। जिसके चलते मौसम खुशनुमा बना रहा।
विज्ञापन

सोमवार की रात फिर आसमान में बादलों छाने से मौसम बदल गया। ठंडी हवाएं चलीं। बादल बरसने को बेताब दिखे। रात में बदरा झमाझम बरसे। बरसात होने से किसानों के चेहरे पर खिल उठे। हालांकि बारिश मात्र तीस से चालीस मिनट हुई, लेकिन शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। जिसकी वजह से राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। बादल छाए रहने की वजह से दिन का तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री रहा। इस बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं किसान भी खुश हो गए। फसलों को नमी के लिए सिंचाई की जरूरत थी। बरसात से खेतों में नमी भी आ गई है। वहीं मंगलवार की दोपहर बाद फिर बूंदाबांदी की सिलसिला शुरू हो गया। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि इस समय बारिश से फसलों को बेहद फायदा होगा। वहीं अगले दो दिन तक हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed