{"_id":"5df3d1a38ebc3e880e3952b3","slug":"rain-jpnagar-news-mbd332732287","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से भींग गए रैन बसेरा के रजाई और गद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से भींग गए रैन बसेरा के रजाई और गद्दे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। ठंड से बचाव के लिए नगर पालिका ने रैन बसेरा और अलाव का इंतजाम किया है। दूसरे दिन बारिश से मुश्किलें बढ़ गई। रैन बसेरा की हालत खराब हो गई। इसके जिम्मेदार परेशान हो गए हैं। दरअसल बारिश से इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। उन्होंने रैन बसेरा को शिफ्ट करने के लिए कवायद में जुटे हैं।
बारिश से सबसे अधिक मुश्किलें रैन बसेरे में हुई है। रेलवे स्टेशन के सामने के रैन बसेरा पानी से खराब हो गया। रजाई और गद्दे पानी से भीग गए। ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने देर रात को निरीक्षण किया। उन्होंने बचाव के लिए तिरपाल समेत अन्य सामान लगाने को कहा। सुबह में रजाई और गद्दा को सूखने के लिए भेजा गया। इसके अलावा नगर पालिका के पथ प्रकाश अनुभाग के कार्यालय के सामने रैन बसेरा में भी पानी से बचाव किए गए हैं।
अलाव के लिए 35 जगह चिह्नित, सात जगह पर शुरू
अमरोहा। नगर पालिका ने शहर में अलाव के लिए 35 जगह चिह्नित की हैं। इसमें सात जगहों पर अलाव शुरू कर दिया गया है। दावा है कि जल्द ही अलाव सभी जगहों पर शुरू कर दिए जाएंगे। अलाव वाले जगहों में जैन मंदिर, नगर पालिका परिसर, रैन बसेरा-रेलवे स्टेशन, कोर्ट चौराहा, अर्जुन टॉकीज, जामा मस्जिद, शाह विलायत गेट, बस स्टैंड-नया, दिल्ली दरवाजा, बड़ा दरबार, बड़ा बाजार चौराहा, गुल्लू का नीम, काला कुंआ, रज्जाक पुलिस चौकी, अफगानान चौराहा, दानिशमंदान कुंआ, नौबतखाना चौराहा, काजी जादा, बसावनगंज चौराहा, गुजरी, कुरैशी वाल्मिकी मंदिर, सट्टी चौराहा, शिवद्वारा, कटकुई, सराय कोहना, मजार वाली गली कुरैशी, शाही चबूतरा, आवास विकास प्रथम, नल चौराहा, अतरासी चौराहा, मुरादाबादी गेट, मजापोता, छंगा दरवाजा वाल्मिकी चौक, अहमद नगर पुलिया, कोतवाली गेट शामिल है।