फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rain increased the problems of vegetable farmers

Amroha News: बारिश ने बढ़ाई सब्जी किसानों की दुश्वारियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Rain increased the problems of vegetable farmers
अमरोहा। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से सब्जियों की फसल प्रभावित हो रही है। बारिश के चलते किसान गोभी की फसल के लिए नर्सरी तैयार नहीं कर पा रहे हैं। वहीं जो नर्सरी तैयार की गई थी। उस पर भी बारिश का असर पड़ रहा है। इसके अलावा पालक की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जिले में करीब 6 हजार हेक्टेयर जमीन में सब्जियों की खेती की जाती है। यहां किसान टमाटर, लोकी, तुरई, गोभी, मिर्ची, खीरे आदि का उत्पादन करते हैं। यहां की सब्जियाें का स्वाद दिल्ली व पहाड़ी इलाकों में खूब लिया जाता है। लेकिन पिछले पांच दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश सब्जियों के किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी गई है। सब्जियों के खेतों में पानी भर गया है। किसानों का कहना है कि फिलहाल गोभी की फसल के लिए नर्सरी में पौध तैयार करनी थी, लेकिन खेतों में पानी भरने के कारण पौध तैयार नहीं हो पा रही है। जिन किसानों ने नर्सरी में पौध लगाई थी, लगातार बारिश हुई तो, उन्हें भी नर्सरी के खराब होने का डर सता रहा है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं किसान

- कल्याणपुरा निवासी किसान राकेश सैनी का कहना है कि बारिश से किसानों को परेशानी हुई है। खेतों में गोभी के पौध की नर्सरी भी प्रभावित हुई है। वहीं पानी भरने के कारण खेतों में तैयार फसल पर भी बारिश का असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हमीदपुरा निवासी सब्जी उत्पादन करने वाले किसान श्रवण कुमार ने बताया कि वह गोभी की नर्सरी लगाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन बारिश के चलते सारी तैयारियां धरी रह गई हैं। अब खेतों का सूखने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed