{"_id":"61d9e925cc25033c521abf81","slug":"rain-damage-to-mustard-potato-nectar-for-wheat-jpnagar-news-mbd4154523190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश : सरसों, आलू को नुकसान, गेहूं के लिए अमृत समान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश : सरसों, आलू को नुकसान, गेहूं के लिए अमृत समान
विज्ञापन
Rain: Damage to mustard, potato, nectar for wheat
- फोटो : DHANAURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो दिन से जिले में 12 एमएम बारिश हुई है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार के मुताबिक, ये बारिश आलू और सरसों की फसल के लिए नुकसानदायक है, वहीं गेहूं के लिए बारिश अमृत समान है। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि खेत में पानी भरने से आलू की फसल गलेगी और सरसों की फसल में माहू कीट फैल सकता है।
जिले में पिछले दो दिन से रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। जिससे ठंड बढ़ गई है, लेकिन ये बारिश दलहन-तिलहन की फसलों के लिए नुकसान दायक होगी। शुक्रवार को बूंदाबांदी ने झमाझम बारिश का रूप ले लिया था। किसान चंद्रपाल सिंह ने बताया कि बेमौसम हुई बारिश से गेहूं की फसल को लाभ संभावित है, किंतु इसी तरह से मौसम बना रहा तो आलू, टमाटर, अरहर, सरसों, गोभी आदि को भारी नुकसान होगा।
किसान जितेंद्र सिंह का कहना है कि हल्की बारिश से गेहूं की फसल बेहतर होगी। यह बारिश सरसों आदि फसलों के लिए नुकसान देगी। किसान जगत सिंह का कहना है कि बारिश ने किसानों को काफी राहत दी है। किसान वीरेंद्र यादव का कहना है कि इस मौसम से गेहूं की फसल को फायदा है। सरसों और आलू की फसल को कुछ हानि हो सकती है।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि दो दिन में 12 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। शनिवार रात से तेज बारिश शुरू हो सकती है। अगले दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। ये बारिश गेहूं की फसल के लिए लाभ दायक है। जबकि दलहन-तिलहन फसलों को नुकसान हो सकता है। यदि खेतों में पानी भरेगा तो आलू को नुकसान होगा। इस मौसम में सरसों की फसल पर माहू कीट लग सकता है।