फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rain : crop distroye

बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान के आंकलन में संजीदगी बरतें:प्रभारी मंत्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
rain : crop distroye
अमरोहा। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की सोमवार को प्रभारी मंत्री विजय कश्यप ने समीक्षा की। उन्होंने जिम्मेदारों से आर्थिक नुकसान का आकलन गंभीरता से करने को कहा। बिजली के तार या शार्ट सर्किट से कोई क्षति हुई है तो उसके बारे में जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

वह सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनहानि और फसल हानि के नुकसान के बारे में तहसीलवार समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति, पशु, मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। ऐसे लोगों को आर्थिक सहायता के लिए सर्वे समय से कराए। उन्होंने विभाग वार योजनाओं की समीक्षा की। कहा कि कल्याणकारी योजना में देरी बर्दाश्त नहीं होगी। परियोजना का निर्माण तय समय में पूरा कराने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्यों को करने में इमानदारी बरतें। गेहूं क्रय केंद्र, गन्ना भुगतान, राशन वितरण, आयुष्मान कार्ड, शौचालय निर्माण समेत अन्य कार्यों को परखा। उन्होंने पीएम आवास योजना में पारदर्शिता पर जोर दिया। पेंशन योजना की प्रगति जाना। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून और छात्रवृत्ति की समीक्षा की। उन्होंने गोशाला में कमियों को पूरा करने को कहा। भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। महिला अपराध पर संबंधित अधिकारियों द्वारा विशेष ध्यान देकर कार्यवाई सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित कराया। डीएम उमेश मिश्र ने बताया कि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मॉनीटरिंग की जा रही है। इस दौरान सीडीओ प्रहलाद सिंह, एडीएम वित्त और कराजस्व गुलाब चंद्र, एएसपी, अजय प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed