{"_id":"5e5e9eb58ebc3eeb62652d10","slug":"railway-ticket-fraud-a-man-arrested-jpnagar-news-mbd342052819","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्सनल यूजर आईडी से ई टिकट बनाकर बेचने वाला एजेंट गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्सनल यूजर आईडी से ई टिकट बनाकर बेचने वाला एजेंट गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। आईआरसीटीसी अधिकृत टिकट एजेंट को अनाधिकृत पर्सनल यूजर आईडी से तत्काल ई टिकट बनाकर बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। आरपीएफ को एजेंट की चार पर्सनल आईडी मिली है। इन चारों आईडी पर करीब तीन सौ टिकट तैयार करने का आरोप है। मौके पर पुराने और भविष्य यात्रा टिकट मिले हैं। आरपीएफ ने आरोपी का मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर लिया है। फिलहाल एजेंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बुधवार को रेलवे कोर्ट मुरादाबाद में पेश किया जाएगा।
मंगलवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर गजरौला रेलवे इंस्पेक्टर सुभाष विश्नोई, सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह बिष्ट, एआरआई सत्य प्रकाश, चंद्रशेखर सिंह और कांस्टेबल वसीम ने जोया में पाशा कम्युनिकेशन दुकान पर छापा मार दिया। दुकान मालिक मशकूर अहमद को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सुभाष विश्नोई के मुताबिक मशकूर अहमद डिडौली क्षेत्र के कस्बा जोया के मोहल्ला प्रधानों वाला का रहने वाला है। वह आईआरसीटीसी का अधिकृत एजेंट हैं। वह रेल यात्रियों को तत्काल रेल आरक्षित ई-टिकट बनाकर उपलब्ध कराता है। वह मोटा मुनाफा कमाने के लिए अपनी पर्सनल यूजर आईडी पर तत्काल ई-टिकट बनाकर बेच रहा था, जो गैरकानूनी है। कुछ दिनों से इस इसकी शिकायत मिल रही थी। मौके पर 3 फ्यूचर जर्नी, 10 पास्ट जर्नी, चार पर्सनल यूजर आईडी, 1 मोबाइल, लैपटॉप और 2000 रुपये जब्त किए गए हैं। मशकूर अहमद के खिलाफ 143 रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसके बुधवार को रेलवे कोर्ट मुरादाबाद में पेश किया जाएगा।