फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rail track jam today

आज भानपुर और काफूरपुर में रेलवे ट्रैक जाम करेंगे किसान, सुरक्षा चौकस0

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
rail track jam today
रजबपुर/अमरोहा। कृृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज होने लगा है। भारतीय किसान यूनियन के विभिन्न संगठनों ने 18 फरवरी को रेलवे ट्रैक को जाम करने का एलान किया है। इसके चलते प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप है। अफसरों ने बुुधवार को किसान नेताओं से संपर्क साधा। उनके आंदोलन के बारे में फीडबैक लिया लेकिन किसानों ने काफूरपुर और भानपुर में रेलवे ट्रेक को जाम करने के संकल्प को दोहराया। किसानों के आंदोलन को लेकर पुलिस अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था चौकस रहेगी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन असली के पदाधिकारियों ने बुधवार को कई गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की। कहा कि दिल्ली में किसान आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार को परवाह तक नहीं है। जिलाध्यक्ष महावीर सिंह ने बताया कि 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे काफूरपुर में रेल रोकेंगे। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए गुलड़िया, रजाकपुर, कौराला, फोदापुर, कूबी आदि गांव मे जनसंपर्क किया। उनके साथ रविंद्र सिंह, राजवीर, शीशपाल सिंह, वेदप्रकाश, रणवीर, चेतन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

उधर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने 18 फरवरी को भानपुर में रेल रोकने का एलान किया है। किसान नेताओं ने दोपहर 12 बजे अधिक संख्या में आने की अपील की है। ताकि रेल रोकने के आंदोलन सफल हो सके। जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह ने बताया कि दोपहर 1.30 बजे भानपुर में रेल रोका जाएगा। पदाधिकारियों ने लबिया, गजरौला, सडकडा, रढा, रसूलपुर आदि गांव में लोगों से मुलाकात की। उनके साथ रामपाल सिंह, समरपाल सिंह, चरन सिंह, चेतन सिंह, रूप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed