{"_id":"613118ce8ebc3e0b04438fe5","slug":"raid-of-sbi-jpnagar-news-mbd401311769","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न सामानों की खरीद-फरोख्त करने वाली एजेंसी पर एसआईबी की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न सामानों की खरीद-फरोख्त करने वाली एजेंसी पर एसआईबी की छापेमारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। नगर के एक मोहल्ले में नमकीन, बिस्किट, मसाले, गुटका व अन्य विभिन्न उत्पादों की खरीद-फरोख्त करने वाली एक एजेंसी पर जीएसटी चोरी की शिकायत पर वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी टीम ने छापा मारा। टीम ने फर्म में मौजूद अभिलेखों को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। पांच सदस्यीय टीम ने फर्म के रिकॉर्ड को खंगाला। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात रही। बताया जा रहा है कि व्यापारी का साल में करोड़ों का टर्नओवर है।
गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे वाणिज्य कर मुरादाबाद की एसआईबी के एडिशनल कमिश्नर अवधेश सिंह के नेतृत्व में विभाग की पांच सदस्य टीम नगर कोतवाली पहुंची। यहां से पुलिस टीम लेकर नगर के मोहल्ला कालीपगड़ी स्थित एक एजेंसी पर छापा मारा। यह एजेंसी नमकीन बिस्किट, मसाले, गुटका व अन्य उत्पादों की खरीद-फरोख्त करती है। बताया जा रहा है साल में कई करोड़ रुपये का टर्नओवर है। एजेंसी में घुसते ही टीम ने तमाम अभिलेखों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद सामानों की बिक्री और खरीद से संबंधित रिकॉर्ड का मिलान किया। करीब आठ बजे तक टीम जांच पड़ताल जारी रही। चर्चा है कि जीएसटी चोरी करने की शिकायत के आधार पर टीम ने छापा मारा था। एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि कार्रवाई चल रही है, पूरी तरह से जांच-पड़ताल करने के बाद क्या गड़बड़ी पाई गई, इसकी जानकारी दी जाएगी।