फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rahul is in love with you...Danish has been absconding for five years

Amroha News: राहुल तुमसे प्यार है.. दानिश पांच साल से फरार है

Sun, 25 Feb 2024 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 25 Feb 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Rahul is in love with you...Danish has been absconding for five years
अमरोहा। बसपा से निलंबित अमरोहा के सांसद दानिश अली शनिवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए। वो राहुल गांधी के साथ कार पर खड़े दिखाए दिए। यात्रा में उनको विरोध का भी सामना करना पड़ा जब पायंती कलां गांव में लोग उनके खिलाफ स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर रास्ते में खड़े थे। लोगों ने पोस्टर और होर्डिंग भी लहराए। पोस्टर पर लिखा हुआ था राहुल तुमसे प्यार है, दानिश अली पांच साल से फरार है।
विज्ञापन


बसपा से निलंबन के बाद अमरोहा सांसद दानिश अली का लगातार कांग्रेस के प्रति प्रेम दिखाई दे रहा है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहले चरण में भी दानिश अली शामिल हुए। इससे पूर्व राहुल गांधी से उनकी मुलाकात को अमरोहा की नई राजनीति शुरुआत से जोड़कर देखा जाने लगा।
विज्ञापन


हाल ही में सपा और कांग्रेस का गठबंधन हुआ और अमरोहा सीट कांग्रेस के खाते चली गई। जिसके बाद से कयासबाजी शुरू हुई कि दानिश अली अमरोहा से कांग्रेस के उम्मीदवार हो सकते हैं। उन्होंने दो दिन पूर्व अमरोहा से होकर गुजरने वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्वागत का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार दोपहर अमरोहा बार्डर से वह यात्रा में शामिल हो गए। वह राहुल गांधी के साथ उनकी गाड़ी में सवार हुए। उसके बाद यात्रा सबसे पहले अमरोहा के गांव पायंती कला पहुंची। यहां पर भीड़ के बीच कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की।
उन्होंने राहुल तुमसे प्यार है..दानिश पांच साल से फरार है स्लोगन लिखे बैनर व पोस्टर लहराए। हालांकि, यात्रा यहां नहीं रुकी और कुछ ही देर में अमरोहा की ओर रवाना हो गई।

सांसद कुंवर दानिश अली का कहना है कि यह विरोधियों की साजिश है। अमरोहा की जनता जानती है कि हमने अमरोहा का कितना विकास कराया है। हम लगातार जनता के बीच पहुंचे हैं और उनकी समस्याओं को सुना है। हम ऐसे लोगों की परवाह नहीं करते हैं। राजनीति में यह अच्छी परंपरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed