{"_id":"57f2b5d14f1c1bc33226ff3a","slug":"rahul-gandhi-road-show-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेक इन इंडिया फुस्स, बाजार में बिक रहा विदेशों का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेक इन इंडिया फुस्स, बाजार में बिक रहा विदेशों का माल
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 04 Oct 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के टीपी नगर चौराहे पर रोड शो के दौरान वैन के ऊपर से लोगों को संबोधित करते कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी। मोहम्मद फहीम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा सोमवार को अमरोहा में पहुंची। रोड शो के दौरान उन्होंने अच्छे दिन आएंगे और मेक इन इंडिया जैसे नारों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा। तंज कसते हुए बोले नरेंद्र मोदी न सुनते हैं न करते हैं सिर्फ झूठ बोलते हैं।
सबके खातों में 15 लाख रुपये आने के बाद पर लोगों से पूछा किसके खाते में पैसे आए। प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया पर चुटकी लेते हुए कहा कि बब्बर शेर की फोटो दिखा कर लोगों को बेवकूफ बनाया।
राहुल गांधी की किसान यात्रा ने सोमवार डेढ़ बजे जिले में प्रवेश किया। जेएस हिंदू इंटर कालेज गेट के बाहर कार्यकर्ता और जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का वादा किया था।
विज्ञापन
अमरोहा वालों बताओ क्या किसी को ढाई साल में रोजगार मिला, नहीं मिला। चुनाव के दौरान झूठे वादों के जरिए नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री तो बन गए, अब जनता का ध्यान बांटने के लिए हिंदुस्तानियों को झाड़ू थमा दी।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया शाइनिंग इंडिया पर तंज सकते हुए कहा कि मेक इन इंडिया के फोटो पर बब्बर शेर छापा हुआ है। लेकिन मोदी के बब्बर शेर से चूहे की आवाज भी नहीं निकली है। बाजारों में विदेशों का माल बिक रहा है। यदि सत्ता में कांग्रेस सरकार आई तो मेक इन इंडिया को सफल कर दिखाएंगे।