फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   rahul gandhi kisan road show in amroha

मैं सच्चाई ही बोलूंगा, झूठ सुनना है तो टीवी पर मोदी को सुनिये

Tue, 04 Oct 2016 01:21 AM IST
राहुल शर्मा/अमर उजाला अमरोहा
राहुल शर्मा/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 04 Oct 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi kisan road show in amroha
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
रोड शो के दौरान राहुल गांधी सीधे जनता से कनेक्ट हुए। बोले, देखिए मैं सच्चाई बोलूंगा। अगर झूठ सुनना चाहते हो तो टीवी ऑन करो, मोदी जी को सुनो। भीड़ में एक व्यक्ति से पूछा, क्या नाम है आपका। अहसान, अच्छा ठीक है अहसान जी। बैंक एकाउंट तो है आपका, है तो फिर ठीक है।
विज्ञापन


मोदी जी ने कहा था कि एकाउंट में 15 लाख रुपए आएंगे। बोलेरो खरीद ली आपने। बोलेरो कितने की आती है आठ नौ लाख की। 15 लाख मिले हैं तो खरीदी आपने। ये सवाल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भीड़ में खड़े लोगों से पूछे और मोदी सरकार पर करारा प्रहार किया। 
विज्ञापन


सोमवार को रोड शो के दौरान जेएस हिन्दू इंटर कालेज चौराहे पर अपने संबोधन में कांग्रेस उपाध्यक्ष के निशाने पर जहां एक ओर केंद्र सरकार रही, वहीं  दूसरी ओर उन्होंने जनता से भी सवाल जवाब कर केंद्र सरकार के वायदों को याद दिलाकर जमीनी हकीकत से रूबरू कराने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाषण के दौरान उन्होंने अहसान से 15 लाख रुपए का जिक्र कर जहां मोदी के उस वायदे की याद तरोताजा कर दी जो चुनाव से पहले उन्होंने जनता से किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed