{"_id":"691e28d50c63c07d9505c6ae","slug":"rahjam-and-udisha-were-the-top-performers-in-the-sprint-race-while-pratibha-was-the-top-performer-in-rope-jumping-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-151807-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फर्राटा दौड़ में रहजम और उदीसा तो रस्सी कूद में प्रतिभा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फर्राटा दौड़ में रहजम और उदीसा तो रस्सी कूद में प्रतिभा अव्वल
Thu, 20 Nov 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। खेल कला स्पर्धा के दूसरे दिन 100 व 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में रहजम व बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में उदीसा ने पहला स्थान पाया। वहीं, रस्सी कूद में प्रतिभा प्रथम स्थान पर रही।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को शिव इंटर कॉलेज के मैदान में 100 मीटर दौड़ में ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के रहजम पहले व रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के राजेश दूसरे, 200 मीटर दौड़ में ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के रहजम पहले व इसी कॉलेज के सचिन दूसरे और बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय की उदीसा पहले, शिव इंटर कॉलेज की निशि दूसरे स्थान पर रहीं।
बालिका वर्ग की कबड्डी में शिव इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने ज्ञान भारती इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों को हराकर जीत दर्ज की। वहीं बालक वर्ग की कबड्डी में ज्ञान भारती इंटर कॉलेज की टीम ने शिव इंटर कॉलेज को हराया। रस्सी कूद में रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय की प्रतिभा पहले व महाविद्यालय की सृष्टि दूसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में पुलिस पेंशनर्स के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, डॉ.आशुतोष सिंह, डॉ.बिजेंद्र सिंह रहे। प्रतियोगिता की शुरुआत शिव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शरद कुमार शर्मा, नीतू पंवार, चंचल कुमारी, डॉ. दर्पण कौशिक ने सरस्वती चित्र के आगे दीप जलाकर की। इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक सुभाष भूषण शर्मा, शैलेंद्र कुमार, गगन अग्रवाल, मुकेश कुमार, विशाल अग्रवाल, मोनिका सिंह आदि मौजूद रहे।