{"_id":"67477e17c4bd3dd0170b0834","slug":"rachit-won-the-individual-championship-in-the-block-level-mini-sports-competition-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-129890-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ब्लाॅक स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में रचित ने जीती व्यक्तिगत चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ब्लाॅक स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में रचित ने जीती व्यक्तिगत चैंपियनशिप
विज्ञापन
धनौरा ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेता बच्चे। स्रोत- विभाग
- फोटो : संवाद
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
ब्लाॅक स्तरीय मिनी क्रीड़ा और शैक्षिक प्रतियोगिता का आयोजन भागीरथी देवी महाविद्यालय के खेल मैदान पर किया गया। प्रतियोगिता में विकास खंड की सभी सात न्याय पंचायतों के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। व्यक्तिगत चैंपियनशिप पपसरी खादर विद्यालय के छात्र रचित ने जीती। प्रतियोगिता की शुरुआत बीईओ ने दीप जलाकर की।
मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में पपसरी खादर के विद्यालय के छात्र रचित ने बालक वर्ग की गोला फेंक, चक्का फेंक व लंबी कूद में पहला स्थान प्राप्त कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप पर कब्जा किया। बालक वर्ग की कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता संविलियन विद्यालय ढ्योटी के छात्रों ने जीती। जबकि, बालिका वर्ग में अख्तियारपुर विद्यालय की छात्राओं ने बाजी मारी। बालक वर्ग की 100 मीटर दाैड़ बंदोरखाना विद्यालय की नावेद ने जीती। वहीं, बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ अख्तियारपुर विद्यालय की शहरीन ने जीती। बीईओ अरुण कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार, एआरपी पवन कुमार, यतींद्र कटारिया, सुमित कुमार, नीतू सिंह, योगेश चौधरी मौजूद रहे।