फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   r collided with roadways bus, three people injured

रोडवेज बस में पीछे से टकराई कार, तीन लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
r collided with roadways bus, three people injured
हाईवे पर दिल्ली की दिशा से आ रही रोडवेज बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे से आई कार बस से टकरा गई। कार में सवार अमरोहा निवासी तीन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। कार को पुलिस ने कब्जे में लिया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात एक बजे दिल्ली की दिशा से रोडवेज मुरादाबाद की तरफ जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस के पीछे एक कार चल रही थी। जिसमें अमरोहा के मंडी चौब निवासी तीन लोग सवार थे। भानपुर सामने ओवरब्रिज पर पहुंची बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे कार का चालक नियंत्रित नहीं कर पाया। जिसके चलते कार पीछे से बस में टकरा गई। कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर चौपला चौकी के पुलिसकर्मी पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे की सूचना उनके परिजनों को दी। सीएचसी पहुंचे परिजन घायलों को प्राथमिक उपचार कराने के बाद अपने साथ ले गए। चौकी इंचार्ज नीतेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि बस के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगा देने से उसमें पीछे से कार घुस गई थी। कार में सवार तीन लोग घायल हो गए थे। जिनको सीएचसी में भर्ती करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed