{"_id":"5e5ad6738ebc3ef3e4114781","slug":"pwd-supervisor-died-in-road-accident-jpnagar-news-mbd3417141156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में लोक निर्माण विभाग के सुपरवाइजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में लोक निर्माण विभाग के सुपरवाइजर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। टैंकर की टक्कर से मुरादाबाद में लोक निर्माण विभाग में कार्यरत सुपरवाइजर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार ने यदि हेलमेट लगाया होता तो शायद उनकी जान बच जाती।
शनिवार की दोपहर यह हादसा हाईवे पर चौपला चौकी क्षेत्र में हुआ। यहां दिल्ली की दिशा में जा रहे शीरे के खाली टैंकर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे ध्यान सिंह (49) निवासी सैदनगली गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। वहीं चौपला पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बताते हैं कि ध्यान सिंह अपने परिवार के संग पाकबड़ा मुरादाबाद में रहते थे और वहीं लोकनिर्माण विभाग में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। वह ब्रजघाट में चल रहे काम का निरीक्षण कर साइट से लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
चौपला चौकी इंचार्ज ने लौटाए पांच लाख रुपये
गजरौला। हाईवे पर हादसे के बाद टैंकर छोड़कर भाग निकले चालक की सूचना पर पहुंचे। चौपला चौकी इंचार्ज संत कुमार के मुताबिक उन्होंने टैंकर की तलाशी ली तो उसमें पांच लाख रुपये का पैकेट रखा मिला। वहीं कुछ देर बाद ही उप्र व्यापार मंडल के संगठन मंत्री सुबोध गोयल, क्रेशर स्वामी नवीन सिंघल और पूर्व ब्लाक प्रमुख पति कावेंद्र सिंह भी थाने आ गए। उन्होंने चांदपुर के व्यापारी की बात पुलिस से कराई। इसके बाद एसआई संत कुमार ने उन्हें पांच लाख रुपये सौंप दिए।