{"_id":"58e696bf4f1c1bdc315b7470","slug":"public-became-angry-at-wine-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूबी रढ़ा में शराब के ठेके में तोड़फोड़, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूबी रढ़ा में शराब के ठेके में तोड़फोड़, लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
रजबपुर के कूबी रढ़ा में शराब की दुकान बंद कराने की मांग को लेकर हसनपुर रोड जाम करतीं महिलाएं। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजबपुर क्षेत्र के कूूबी रढ़ा गांव के लोगों ने गुरुवार को शराब के ठेके को हटाए जाने की मांग को लेकर हसनपुर-अतरासी मार्ग पर जाम लगा दिया। दुकान में तोड़फोड़ कर शराब को आग के हवाले कर दिया। आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि शराब के कारण काफी बर्बादी झेल चुके हैं।
किसी भी कीमत पर शराब का ठेका गांव में नहीं चलने देंगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा कर एक घंटे बाद जाम खुलवाया। इधर, जोया के पूरनपुर गांव में भी शराब के ठेके के विरोध में महिलाओं और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया गया।
रजबपुर क्षेत्र के कूबी रढ़ा गांव में रोड किनारे देशी शराब का ठेका है। बृहस्पतिवार की दोपहर गांव के लोग एकत्र होकर ठेके पर जा पहुंचे। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। हाथ में सब्बल लेकर महिलाएं शराब की दुकान में तोड़फोड़ करने लगीं। लोहे के किवाड़ को तोड़ डाला। बाहर रखे सामान को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद महिलाएं ग्रामीणों के साथ हसनपुर-अतरासी मार्ग पर आ गईं। यहां जाम लगा दिया। रास्ता जाम कर नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि शराब की दुकान गांव के आसपास नहीं होनी चाहिए। जाम लगाए जाने की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों के मर्जी के बिना शराब की दुुकान यहां पर नहीं रह सकती।
उधर जोया क्षेत्र के पूरनपुर की महिलाओं ने भी शराब का ठेका बंद कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना था कि ठेके के पास में चामुंडा मंदिर और स्कूल है। आस पास के गांवों के शराबी ठेके पर उत्पात मचाते हैं। गाली गलौज करते हैं।
गांव में गई पुलिस ने समझा कर महिलाओं को शांत किया। युवतियां, महिलाएं व अन्य ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली से कलेक्ट्रेट पर पहुंच कर प्रदर्शन किया थ्ाा। उधर, डीएम और एसपी ने चेताया है कि दुकानों में तोड़फोड़ करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।