फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Provisional delimitation of Panchayats completed, one ward of District Panchayat and 30 wards of Area Panchayat reduced

Amroha News: पंचायतों का अनंतिम परिसीमन पूरा, जिला पंचायत का एक तो क्षेत्र पंचायत के 30 वार्ड हो गए कम

Tue, 29 Jul 2025 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 29 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Provisional delimitation of Panchayats completed, one ward of District Panchayat and 30 wards of Area Panchayat reduced
अमरोहा। अगले साल प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पंचायतवार जनसंख्या अवधारण के साथ-साथ ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के वार्डों की अनंतिम सूची भी जारी कर दी गई है। अनंतिम सूची के तहत जिला पंचायत में एक, क्षेत्र पंचायत में 30 तो ग्राम पंचायतों के 256 वार्ड कम हो गए हैं। 21 पंचायतों के अमरोहा नगर पालिका क्षेत्र में शामिल होने के कारण वार्डों में यह फेरबदल हुआ है। अब दो अगस्त तक अनंतिम सूची पर आपत्तियां मांगी गई हैं। जिनके निस्तारण के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत के चुनाव की तैयारियों के बीच वार्ड निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। 18 जुलाई से 22 जुलाई तक जनसंख्या अवधारण सुनिश्चित किया गया था। इसके बाद 23 से 28 जुलाई तक ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के प्रस्तावित सूची की तैयारी और उसका प्रकाशन किया गया। इसके तहत ग्राम पंचायतों के कुल वार्ड 6748, क्षेत्र पंचायत के 653 व जिला पंचायत के 26 वार्डों की अनंतिम सूची जारी की गई है।
विज्ञापन

अमरोहा पालिका का दायरा बढ़ने पर उसमें शामिल हुई 21 पंचायतों के कम होने के कारण इस बार वार्डों की संख्या में कमी आई है। अनंतिम सूची जारी होने के बाद 29 जुलाई से दो अगस्त तक आपत्तियां ली जाएंगी। उसके बाद तीन से पांच अगस्त तक आपत्तियों का निस्तारण होगा। इसके बाद छह से 10 अगस्त तक वार्डों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

ग्रामीण क्षेत्रों की 60 हजार की आबादी हो गई कम
पंचायत विभाग द्वारा जनसंख्या अवधारण के अनुसार जिले में ग्रामीण क्षेत्र में 60443 की आबादी कम हो गई। है। जिसके कारण वार्डों की संख्या भी प्रभावित हुई है। 2021 के पंचायत चुनाव में जहां ग्रामीण क्षेत्र की जनसंख्या 1368812 थी, वहीं अब 1308369 है।

---

यह है वार्डों की स्थिति
ब्लॉक - ग्राम पंचायतों के वार्ड - क्षेत्र पंचायतों के वार्ड
जोया - 1371 - 144
अमरोहा - 1152 - 107
गजरौला - 1010 - 94
धनौरा - 1063 - 100
हसनपुर - 1095 - 96
गंगेश्वरी - 1057 - 112
---
जिला पंचायत के वार्ड - 26
--------------
पंचायतों के आंशिक परिसीमन के तहत वार्डों की अंनंतिम सूची जारी कर दी गई है। जिस पर अब दो अगस्त तक आपत्तियां ली जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।- पारूल सिसोदिया, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed