फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Protested alleging rigging in constable recruitment examination

Amroha News: सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Protested alleging rigging in constable recruitment examination
अमरोहा। 17 और 18 फरवरी को हुई सिपाही भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए युवाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा और जांच कराते हुए पुन: परीक्षा कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को तमाम युवा एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 17 व 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई थी। इस परीक्षा से संबंधित उत्तर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि परीक्षा नकल विहीन संपन्न नहीं हो सकी। इससे मेहनती छात्रों की मेहनत पर पानी फिर गया है। जबकि, सरकार द्वारा इस परीक्षा को लेकर तरह-तरह के दावे किए गए थे। परीक्षा लीक होने से अभ्यर्थियाें का भविष्य अधर में लटक गया है। मांग कि यह परीक्षा दोबारा से कराई जाए। जिससे उनके साथ न्याय हो सके। प्रदर्शन के बाद अपनी मांग का ज्ञापन डीएम राजेश कुमार त्यागी को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में सनी यादव, मोहन, हर्षित कुमार, केशव, मयंक, अंकित, आदित्य, शेखर, कपिल, अशोक आदि मौजूद रहे।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed