{"_id":"5775746c4f1c1bd42c79a907","slug":"protest-of-sugar-millofficers","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल अफसरों को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल अफसरों को बनाया बंधक
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 01 Jul 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर डीसीओ को घेर कर बैठे किसान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किसानों ने एकमुश्त बकाया भुगतान कराने की मांग को लेकर भाकियू भानु के बैनर तले जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद डीसीओ व चीनी मिलों के अफसरों को बंधक बना लिया। बेलवाड़ा को छोड़ सभी ने आठ जुलाई से एकमुश्त भुगतान के लिए हामी भरी। इसके बाद अधिकारियों को मुक्त किया।आगामी सत्र के लिए गन्ना मूल्य पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की।
भाकियू भानु के प्रांतीय महासचिव चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने जोया स्थित डीसीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद धरना देकर बैठक गए। धरने पर बैठे किसानों ने गन्ने का एकमुश्त बकाया भुगतान की मांग की। किसानों ने कहा कि दूसरे पार्ट में भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। गेट रेट 60 रुपये प्रति क्विंटल, क्रय केंद्रों पर 51.25 रुपये से कम किसानों को मंजूर नहीं है।
धरने के बीच पहुंचे डीसीओ विजय बहादुर सिंह और गन्ना मिल अफसरों को किसानों ने बंधक बना लिया। बेलवाड़ा को छोड सभी मिल अफसरों ने आठ जुलाई से पंद्रह जुलाई तक एकमुश्त बकाया भुगतान का आश्वासन दिया। डीसीओ ने लिखकर दिया कि कोई भी मिल दूसरी किस्त के भुगतान में कटौती नहीं करेगी। जिस पर किसान सहमत हो गए। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, जयकीरत सिंह, धर्मवीर सिंह, बृजपाल सिंह यादव, राधे श्याम, विजेंद्र सिंह, समरपाल सिंह, राम प्रसाद सिंह, राजवीर सिंह, अजित सिंह, कावेंद्र सिंह, खचेडू सिंह, महेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, मौजूद रहे।