फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of farmers

कागजी कार्रवाई के नाम पर किसानों का उत्पीड़न सहन नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
protest of farmers
अमरोहा। भरतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल प्रथमा बैंक के चेयरमैन मुरादाबाद से मिला और किसानों की ग्यारह सूत्री मांग का ज्ञापन सौंपकर निस्तारण की मांग की। चेयरमैन ने सभी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को भाकियू भानु गुट का एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रथमा बैंक के चेयरमैन राकेश अरोड़ा से मुलाकात की। इस दौरान किसानों की समस्याएं रखते हुए चौधरी दिवाकर ने कहा कि देश के अंदर ग्रामीण बैंक किसानों के लिए रीढ़ का काम करती है। एक अप्रैल 2019 से पंजाब नेशनल बैंक में मर्ज होने के बाद सभी किसानों के कृषि ऋण और गैर कृषि ऋणों पर अधिक ब्याज लगने से किसानों में रोष है। उनकी मांग है कि प्रदेश की सभी शाखाओं में 23 अगस्त 2019 के बाद किसानों के सभी किसान क्रेडिट कार्ड, पशु कार्डो और कृषि ऋणों पर मानक से कहीं अधिक ब्याज लगा है, उसकी तत्काल सही गणना कराते हुए सीबीएस सिस्टम से ही खातों में वापस कराया जाए।
विज्ञापन

किसानों को कागजी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद दो दिन के अंदर ही किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जाए। केसीसी पर प्रोसेसिंग चार्ज, इंस्पेक्शन चार्ज, डॉक्यूमेंटेशन चार्ज और सिबिल चार्ज के नाम पर किसानों का शोषण बंद हो। गजरौला क्षेत्र की मंडी समिति शाखा में हुए घोटाले में किसानों के नुकसान की भरपाई अभी तक नहीं की गई है, जिससे किसान बहुत परेशान हैं। यथाशीघ्र किसानों के नुकसान की भरपाई कराई जाए। चेयरमैन राकेश अरोड़ा ने सभी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान जेपी अग्रवाल, उपेंद्र, चौधरी राजकुमार, राजेश भारद्वाज और भाकियू पदाधिकारियों में चौधरी विरेंद्र सिंह, चौधरी धर्मवीर सिंह, सतपाल राणा, यश प्रभाकर, चौधरी सुधाकर सिंह, कविता चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed