फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of farmers

किसानों ने गैस सिलेंडर को किनारे रखा और चूल्हे पर खाना पकाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
protest of farmers
रजबपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने गुरुवार को रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी का अनोखा विरोध जताया। जमापुर टोल प्लाजा के पास 85वें दिन सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। उन्होंने गैस सिलिंडर को किनारे रखा और चूल्हे पर खाना पका कर लोगों की आर्थिक दिक्कतों के बारे में बताया।
विज्ञापन

कहा कि एक साल के अंदर 300 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। जनहित में कीमतों में बढ़ोत्तरी को वापस लिया जाए। किसानों ने कहा कि सरकार लोगों को परेशान कर रही है। ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि एक सरकार रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी कर रही है इसके चलते लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि 25 रुपये की कीमत बढ़ोत्तरी से सरकार की मंशा सामने आ गई है। सचिन कुमार ने कहा कि सरकार किसानों के धैर्य की परीक्षा नहीं लें। उन्होंने कहा कि रसोई गैस के कीमत बढ़ाने से किसान और आम परिवार चिंतित है। उन्होंने कहा कि दो महीने में 50 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। राजपाल, अमरपाल, नरेंद्र, सुरेंद्र, सतदेव, महाराज, महेंद, जन्म सिंह, जसवंत, चरन सिंह, अमर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed