फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of farmers

अन्नदाता के साथ सौतेला व्यवहार कर रही केंद्र सरकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
protest of farmers
रजबपुर(अमरोहा)। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए कृषि कानूनों के विरोध में जोया टोल प्लाजा पर किसानों का धरना नौवें दिन भी जारी रहा। आक्रोशित किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह के नेतृत्व में तमाम किसान जोया टोल प्लाजा पर डटे हुए हैं। किसानों ने केंद्र सरकार पर उद्योगपतियों के साथ मिलकर अन्नदाता को बर्बाद करने का आरोप लगाया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के दबाव में अन्नदाता के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। किसान पिछले छह महीने से मांग कर रहा, बावजूद इसके सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है। सरकार किसानों की समस्याओं को समझने को तैयार नहीं है। कहा कि नए कृषि कानून से खेती-किसानी को कॉरपोरेट कंपनियों का गुलाम बना दिया है। सरकार का किसानों के साथ हठधर्मिता रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार किसानों के सब्र का इम्तिहान ले रही है। चुनौती दी कि अगर किसान अपनी पर आ गया तो सरकार की ईंट से ईंट बजा देगा। सरकार को तीन कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ेगा। साथ ही प्रस्तावित बिजली विधेयक 2020 वापस होगा। इसके अलावा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाए या सरकार एमएसपी की गारंटी लें। तीनों काले कानूनों को वापस होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस दौरान सुभाष चीमा, बचन सिंह, भूरे सिंह, साहब सिंह, निरंजन सिंह, रीनू सिंह, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed