फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of farmers

सरकार नहीं मानी तो टोल और रिलायंस पंप होंगे बंद, डीएम दफ्तरों में डालेंगे ताला, टिकैत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
protest of farmers
रजबपुर(अमरोहा)। कृषि कानूनों के विरोध में सातवें दिन बुधवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के पहुंचने की खबर मिलते ही किसानों ने जोया टोल प्लाजा को कब्जे में ले लिया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टोल को फ्री करा दिया। टोल बूथों से कर्मचारियों को हटा दिया गया। किसानों ने खुद खड़े होकर वाहनों को निकाला। दोपहर बाद किसानों के बीच पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार मान नहीं रही है... ज्यादा कैड़ी हो रही है। जब तक दिल्ली में धरना चलेगा तब तक टोल प्लाजा पर आंदोलन चलेगा। सरकार नहीं मानी तो सभी टोल प्लाजा और रिलायंस पेट्रोल पंप बंद कराएंगे। डीएम के दफ्तर भी बंद होंगे। उन पर ताला डाला जाएगा। करीब दो घंटे टोल किसानों के कब्जे में रहा।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह के नेतृत्व में किसानों का टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना चल रहा था। करीब तीन बजे अचानक किसानों ने टोल प्लाजा पर अपना कब्जा कर लिया। टोल बूथों पर खड़े होकर दिल्ली व मुरादाबाद से आने-जाने वाले सैकड़ों वाहनों को फ्री निकाला। इसके बाद हाईवे पर ही धरने पर बैठ गए। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों के टोल पर पहुंचते ही पुलिस और प्रशासनिक अफसरों में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही एसडीएम विवेक कुमार, सीओ सिटी विजय कुमार राना समेत डिडौली और गजरौला थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। किसानों ने स्थानीय मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

करीब साढ़े चार बजे राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत टोल पर पहुंचे। यहां किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार मान नहीं रही है, ज्यादा कैड़ी हो रही है। कहीं छह महीने आंदोलन होते देखा है क्या। यह लोग जनता को मारेंगे, अनाज को इकट्ठा करेंगे या तिजोरी में भरेंगे और महंगाई बढ़ाएंगे। किसान भी मरेंगे इनका भी इलाज होगा। जब तक दिल्ली का धरना चलेगा तब तक टोल प्लाजों पर आंदोलन चलेगा। भारत सरकार नहीं मानेगी तो टोल बंद होंगे। रिलायंस पेट्रोल पंप बंद किए जाएंगे। जरूरत पड़ी तो डीएम के दफ्तर बंद होंगे। उनमें ताला डाला जाएगा। सरकार किसानों का लगातार शोषण कर रही है। जिसे किसी भी कीमत पर भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं किसानों ने कहा कि पांच जून को पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर के फार्म हाउस पर काले कृषि कानून की प्रतियां जलाई जाएंगी। इस दौरान योगिंद्र सिंह, जमील अहमद, सतपाल सिंह, मेवाराम, मुकेश, बादशाह खान, महेंद्र सिंह, चरण सिंह, महेंद्र सिंह, सचिन कुमार, जयपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, शीश पाल सिंह, बलराम सिंह, विपिन चौधरीआदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed