फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of disiel and pertol

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में संकल्प मोर्चा का प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
protest of disiel and pertol
अमरोहा। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में संकल्प मोर्चा के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त होने की बात कही। विभिन्न समस्याओं के संबंध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जल्द ही निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सत्यपाल तोमर और एआईएमआईएम के पदाधिकारी एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां केंद्र सरकार खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा मनमाना टैक्स वसूल किया जाता है। जिस कारण गैस, पेट्रोल, डीजल के दामों में भारी वृद्धि हो रही है। जबकि अन्य देशों में ये सामग्री भारत से कम मूल्यों पर उपलब्ध है। इसलिए पेट्रोल, डीजल, गैस को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। मौजूदा समय में बढ़ रही महंगाई का बोझ को उठाने में मजदूर, किसान के साथ आम आदमी सहन नहीं कर पा रहा है। बढ़े हुए मूल्यों को कम कराने के साथ कानून व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाए। केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस ले। किसानों के गन्ने का दाम पर्ची पर लिखा जाए। प्रदेश सरकार ग्रेजुएशन तक शिक्षा फ्री करे। जिससे गरीब कमजोर मजदूर वर्ग के बच्चे शिक्षा पा सकें। गुजरात और विहार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में शराब पूर्ण रूप से बंद होनी चाहिए। इस दौरान एआईएमआईएम प्रदेश महासचिव शमीम अहमद तुर्क, नईम अहमद, आदेश कुमार, रामावतार शर्मा, चनरसेन खड़गवंशी, यूनुस प्रधान, मोहम्मद शफी, शयरा खातून, फहमुदा, चंद्रपाल सिंह, मोनू कश्यप, ब्रहमपाल सिंह, शीशपाल सिंह, जगपाल सिंह, अमरपाल, जीराज सिंह, गयासुद्दीन, मतलूब अहमद, महमूद, उस्मान मुकेश कुमार, अमरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed