फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of bjp leaders

संविधान में सभी एक समान लेकिन टीएमसी नेता कर रहें अपमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
protest of bjp leaders
अमरोहा। भाजपा नेताओं ने बंगाल की टीएमसी नेता सुजाता मंडल के बयान पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में टीएमसी के नेता हार की आशंका से बौखला गए हैं। इसके चलते उल्टी बयानबाजी कर रहे हैं। उनका यह बयान अपमानित करने वाला है। संविधान में सभी एक समान हैं। इस मामले में भारत निर्वाचन आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक डीएम उमेश मिश्र को दिया। जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर की अगुवाई में पदाधिकारी मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने टीएमएसी नेता सुजाता मंडल के बयान पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि नागरिकों को सम्मान के बजाय अपमानित कर रहे हैं। देश के किसी भी नागरिक का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संविधान में सभी को समानता और गरिमा का प्रावधान है। संविधान के अनुसार सभी के साथ सामाजिक न्याय किया जाना है। इन लोगों को शोषण से वंचित रखना है। टीएमसी नेता का बयान डॉ. आंबेडकर के लोकतांत्रिक गणराज्य की भावना के खिलाफ है। उन्होंने मांग की है कि टीएमसी नेता के बयान का संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाए। इस दौरान राकेश वर्मा, पूरन सिंह सैनी, चंद्रभान सिंह, हरज्ञान प्रजापति, नरेश कुमार, टीकाराम सैनी, रजनीश कुमार, मुकेश चंद्र, सूरजपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed