{"_id":"61326f2c8ebc3eca8319fb7d","slug":"protest-of-bhakeu-workers-jpnagar-news-mbd4014233152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर सड़क पर उतरें भाकियू नेता, आवागमन बाधित.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर सड़क पर उतरें भाकियू नेता, आवागमन बाधित.
विज्ञापन
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन भानु ने गन्ना भुगतान और पीएम सम्मान निधि का लाभ दिलाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। अधिकारियों की बेरुखी पर किसान नेताओं का धैर्य जवाब दे दिया। किसानों का समूह कलक्ट्रेट से बाहर निकला और जोया अमरोहा मार्ग पर आवागमन बाधित कर दिया। लगभग आधे घंटे तक आवागमन आंशिक तौर पर बाधित रहा। मामले की जानकारी मिलने पर अफसर मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझाया बुझाया। गन्ने की कीमत 450 रुपये प्रति क्विंटल की दर तय करने की मांग की। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी को 10 सूत्रीय पत्र सौंपा।
भाकियू भानू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह की अगुवाई में किसान कलक्ट्रेट परिसर में जमा हुए। दोपहर लगभग 12.30 बजे किसानों का समूह नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट से बाहर निकला। उन्होंने अमरोहा और जोया मार्ग पर आवागमन बाधित कर दिया। दिवाकर सिंह ने कहा कि नलकूप संयोजन के लिए किसानों ने प्रोसेसिंग फीस और एस्टीमेट जमा किया था लेकिन उन्हें सामग्री नहीं दी जा रही है। जबकि 2020 में आवेदन करने वालों को नलकूप के उपकरण दिए जा रहे हैं प्रथमा बैंक में केसीसी पर ब्याज की गणना मानक से अधिक हो रही है। अत्यधिक ब्याज के चलते केसीसी का नवीनीकरण नहीं हो पाता है। केसीसी में रकम जमा करने के बाद भी 118 रुपये काटे जा रहे हैं।
पीएम सम्मान निधि के नौवीं किस्त से 88 हजार किसान वंचित हैं। खाद्य तेलों में जहर युक्त रासायनिक तेलों को मिलाकर खुले बाजारों के साथ ही दूसरे जनपदों को बेचा जा रहा है। हसनपुर चीनी मिल की पेराई क्षमता में बढ़ोत्तरी की जाए। गन्ने की कीमत में चार सालों में बढ़ोत्तरी नहीं हुुई है। किसानों के समस्त कर्ज को माफ किया जाए। इसके अलावा सीएम दुर्घटना बीमा योजना की रकम बढ़ा कर 10 लाख रुपये किया जाए। इस दौरान बलवीर सिंह, गंगाराम, रामसिंह, ओमपाल सिंह, दीपक कुमार, उमेश कुमार, जयपाल सिंह, अरविंद कुमार, वीरेंद्र सिंह, नितिन सिंह, गौरव ग्रेवाल, मुजाहिर, अजीत सिंह, पूनम चौधरी, कविता चौधरी आदि रही।