फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of bhakeu leader

बिजली निगम की कार्यशैली के खिलाफ भड़के भाकियू नेता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
protest of bhakeu leader
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक (असली) ने बिजली निगम की लचर कार्यशैली को लेकर प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने कहा कि इब्राहिमपुर में बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। बमुश्किल तीन से चार घंटे बिजली मिल रही है। ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने की कई बार मांग की गई है, लेकिन ट्रांसफॉर्मर को बदला नहीं गया है। डीएम उमेश मिश्र को पत्रक सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भाकियू नेता जगवीर सिंह, जयकीरत सिंह, खचेड़ू सिंह चौहान की अगुवाई में इब्राहिमपुर गांव के लोग कलक्ट्रेट में आएं। उन्होंने कहा कि बिजली की लाइन खराब हो गई है। गांव में बिजली की 18 घंटे की सप्लाई का दावा फ्लॉप साबित हो रहा है। गांव में 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ानी है। इसके लिए अधिशासी अभियंता से कई बार मिल चुके हैं लेकिन कोई असर नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बिजली नहीं मिलने से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। किसान नेताओं ने कहा कि बिजली की सप्लाई व्यवस्था को बेहतर किया जाए ताकि गांव के लोगों को राहत मिल सके। गांववालों ने चेतावनी दी है कि बिजली सप्लाई में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में वीरभान सिंह, जय सिंह, सतपाल सिंह, संजय, हरि सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed