फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of bhakeu

गजरौला में प्रदूषण के खिलाफ गरजी भाकियू, कार्रवाई की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
protest of bhakeu
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर औद्योगिक नगरी गजरौला स्थित कंपनी पर प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाया। साथ ही प्रदूषण को रोकने की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू भानू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल कलक्ट्रेट पहुंचा। यहां अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि औद्योगिक नगरी गजरौला क्षेत्र में बसे सैकड़ों गांव में कंपनी की चिमनियों से निकलने वाले धुंए और कंपनी के द्वारा केमिकल युक्त प्रदूषित पानी को पाइप लाइन से बगद नदी में डाले कर प्रदूषित किया जा रहा है। प्रदूषित पानी को जमीन में भी बोरिंग किए गए, गड्ढों में डाले जाने के बाद प्रदूषण फैलाया जा रहा है। इससे आमजन जीवन और पशु पक्षियों को नुकसान हो रहा हैं। कंपनी के द्वारा किसानों की जमीन और फसलों को भी बहुत नुकसान हो रहा हैं। कंपनी के प्रदूषण से लोगो में नपुंसकता कैंसर, दमा, एलर्जी व अन्य गंभीर बीमारी उत्पन्न हो रही हैं। यहीं नहीं कंपनी अन्य नाम बदलकर सरकारी राजस्व के धनकोष को भी बड़ा चूना लगा रही हैं। किसानों ने कंपनी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएं। इस दौरान डॉ योगेंद्र सिंह, देवेंद्र सैनी, दिनेश, सतपाल, वीरवती, धर्मवीर सिंह, शीशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed